Bilaspur News: बिलासपुर जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चकरभाठा क्षेत्र स्थित होटल शिवा इन की छत पर चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में फ्लेवरयुक्त तंबाकू, हुक्का पॉट और चिलम बरामद किए गए। मामले में होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। (बिलासपुर अवैध हुक्का बार रेड). जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि चकरभाठा क्षेत्र के होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार रात होटल में छापेमारी की।. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही होटल स्टाफ ने हुक्का पी रहे लोगों को वहां से भगा दिया और हुक्का पॉट व अन्य सामान छिपाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मैनेजर ने चिलम और तंबाकू को फ्रीज में छिपाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने होटल के किचन की तलाशी ली तो वहां से भारी मात्रा में फ्लेवरयुक्त तंबाकू और हुक्का-चिलम बरामद कर लिया। (चकरभाठा हुक्का बार रेड). सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में होटल और बार में अवैध रूप से हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई।. पुलिस ने मौके से बरामद हुक्का पॉट, चिलम और फ्लेवरयुक्त तंबाकू जब्त कर लिया है। साथ ही होटल के मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Bilaspur News: अवैध हुक्का बार पर पुलिस की रेड, होटल में फ्लेवरयुक्त तंबाकू और हुक्का-चिलम बरामद, मैनेजर गिरफ्तार
By worldprime
On: मार्च 10, 2026 12:09 अपराह्न
---Advertisement---





