CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।. प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। हालांकि इसका प्रदेश के मौसम पर फिलहाल खास असर नहीं पड़ रहा है और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है।. राजधानी रायपुर में मौसम. राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय हल्की धुंध रहने के आसार हैं।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, अगले 4 दिनों तक राहत के आसार नहीं
By worldprime
On: मार्च 10, 2026 1:02 अपराह्न
---Advertisement---





