क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

वर्ल्ड अपडेट्स:भारतीय मूल के युवक ने अमेरिका में नेशनल वॉर मेमोरियल के सामने डांस किया, अब डिपोर्ट किया जा सकता है

On: मार्च 9, 2026 9:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
वर्ल्ड अपडेट्स:भारतीय मूल के युवक ने अमेरिका में नेशनल वॉर मेमोरियल के सामने डांस किया, अब डिपोर्ट किया जा सकता है
---Advertisement---

अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के युवक मधु राजू को भारत डिपोर्ट किया जा सकता है। उनका वॉशिंगटन डीसी में ‘नेशनल वर्ल्ड वॉर टू मेमोरियल’ के सामने डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों और पूर्व सैनिक संगठनों ने इसे मेमोरियल का अपमान बताया। उनका कहना है कि ऐसी जगह पर डांस करना ठीक नहीं है। इस मेमोरियल को वर्ल्ड वॉर II में लड़ने वाले लाखों अमेरिकी सैनिकों की याद में बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधु राजू अमेरिका में नॉन-इमिग्रेंट वीजा पर रह रहे हैं। अगर नियमों का उल्लंघन साबित होता है तो पर कार्रवाई हो सकती है। अमेरिका की नेशनल पार्क सर्विस के नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय स्मारकों पर बिना अनुमति इस तरह की एक्टिविटी करना मना है। मधु राजू ने इस मामले पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था। फिलहाल अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर पर 10 राउंड फायरिंग, हमले के वक्त घर पर मौजूद थीं अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। यह घटना लॉस एंजिलिस के ब्रेबरी हिल्स में हुई। जहां एक महिला ने रिहाना के घर की ओर 10 राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली घर की दीवार पर लगी है। हमले की जानकारी मिलते ही लास एंजिलिस पुलिस मौके पर पहुंची और 30 साल की एक महिला को हिरासत में लिया। रॉयटर्स के मुताबिक हमले के वक्त रिहाना घर पर मौजूद थीं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक सड़क के उस पार खड़ी एक गाड़ी से करीब 10 गोलियां चलाई गईं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अमेरिका में तूफान से 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, कई घायल अमेरिका में रविवार को तूफान और बंबडर की वजह से 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका के मिशिगन और ओक्लाहोमा में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी मिशिगन में चार लोगों की मौत हुई। वहीं ओक्लाहोमा में दो लोगों की जान गई। इसके अलावा 12 लोगों के घायल होने की भी खबर है। अधिकारियों ने बताया कि कई घरों और इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मिशिगन की गवर्नर ग्रेचैन विटमर ने इमरजेंसी घोषित कर दी है और कहा है कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए रिसोर्स जुटाए जा रहे हैं। वहीं ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टीट्ट ने भी कई जिलों में इमरजेंसी घोषित कर दी है ताकि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा सकें। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि ग्रेट प्लेन्स से लेकर टेक्सास तक वीकेंड तक भारी तूफान, आंधी और अचानक बाढ़ का खतरा बना रह सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

UPSC में बिना प्रीलिम्स, मेन्स एग्जाम दिए होगी भर्ती:400 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 44 हजार तक मिलेगी सैलरी

UPSC प्रीलिम्स में 13,343 कैंडिडेट्स क्वालीफाई:मेन्स देने वाले 19 जून से भर सकेंगे DAF-I फॉर्म, 21 अगस्त को होगी परीक्षा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

UPSC प्रीलिम्स में 13,343 कैंडिडेट्स क्वालीफाई:मेन्स देने वाले 19 जून से भर सकेंगे DAF-I फॉर्म, 21 अगस्त को होगी परीक्षा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर क्यों भड़के सूर्यवंशी? सुपर ओवर के बाद मैदान पर गरमाया था माहौल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });