क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को समाज सेवा का शौक जागा:माता-पिता की याद में 100 जोड़ों की शादी कराई; कांग्रेस सांसद ने पूछा- पैसा क्या उगाही से आया

On: मार्च 11, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को समाज सेवा का शौक जागा:माता पिता की याद में 100 जोड़ों की शादी कराई; कांग्रेस सांसद ने पूछा पैसा क्या उगाही से आया
---Advertisement---

पंजाब के कुख्यात व सबसे अमीर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का समाज सेवा का शौक जाग गया है। जग्गू और उसके ऑस्ट्रेलिया में रहते भाई मन्नू भगवानपुरिया ने गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में 100 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई। यह कार्यक्रम जग्गू और मन्नू के दिवंगत पिता सविंदर सिंह और माता हरजीत कौर की याद में कराया गया। यह पहली बार है, जिसमें जग्गू के नाम से इस तरह का कार्यक्रम कराया गया है। जग्गू इस वक्त जेल में बंद है। यह मामला अब राजनीतिक रंगत भी लेता जा रहा है। गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद व पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा ने सवाल खड़े किए कि यह कार्यक्रम क्या उगाही के पैसों से हुआ है? पुराने समय में भी डाकू पहले लूटपाट करते थे, इसके बाद वही पैसा लोगों में बांट देते थे। कई संप्रदायों के प्रमुख कार्यक्रम में पहुंचे गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में मंगलवार को सामूहिक शादी समारोह हुआ। इसमें बोर्ड लगा हुआ था, जिसमें गैंगस्टर जग्गू के साथ उसके भाई मन्नू और दिवंगत माता-पिता की फोटो लगी हुई थी। शादी में 25 जोड़े ईसाई समुदाय से थे। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों को फर्नीचर और घर की जरूरत का सामान भी दिया गया। कार्यक्रम में निहंग संगठनों के साथ अलग-अलग संप्रदायों के प्रमुख भी पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के अजनाला हलके के इंचार्ज सुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया का कराया ये कार्यक्रम बहुत शानदार रहा। जरूरतमंद लोगों के लिए यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। सरकार को इससे सीख लेनी चाहिए। कांग्रेस सांसद ने पूछा- क्या गैंगस्टरों को ऐसे महिमामंडित किया जाएगा वहीं, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए पैसे कहां से आए? इसके बारे में पंजाब के DGP, इंटेलिजेंस और गृहमंत्री जवाब दे सकते हैं। रंधावा ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि CM भगवंत मान की अगुआई वाली सरकार को बताना चाहिए कि क्या अब गैंगस्टरों को इस तरह से महिमामंडित किया जाएगा? रंधावा ने कहा- ऐसा लगता है कि पुलिस ने गैंगस्टरों के आगे हार मान ली है। सरकार ने सरेंडर कर दिया है। पंजाब का हाल ‘रब राखा’ जैसा हो गया है। शादी के लिए पैसे कहां से आए, इस बारे में केंद्र सरकार और इनकम टैक्स विभाग को जांच करानी चाहिए। आरोपों पर गैंगस्टर के समर्थक क्या बोले… शादी के PHOTOS… जग्गू के पिता का बीमारी से निधन हुआ, माता की हत्या गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के पिता सविंदर सिंह की वर्ष 2004 में किसी बीमारी के चलते मौत हुई थी। जबकि, उसकी मां हरजीत कौर की गोली मारकर हत्या की गई थी। 26 जून 2025 की रात को बटाला (जिला गुरदासपुर) में अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर हमला कर दिया था। इस हमले में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई और अस्पताल ले जाते समय हरजीत कौर की मृत्यु हो गई। गैंगस्टर की मां की हत्या की जिम्मेदारी उसके एंटी बंबीहा गैंग ने ली। बंबीहा गैंग के सदस्यों (गोपी घनशामपुरिया, कौशल चौधरी और लकी पटियाल ग्रुप) ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट किया था। गैंग ने अपनी पोस्ट में दावा किया था कि उनका असली निशाना जग्गू का करीबी और रिश्तेदार करणवीर सिंह था, जो जग्गू का सारा काम और नेटवर्क संभालता था। जबकि, मां हरजीत कौर की मौत फायरिंग के दौरान बीच में आने की वजह से हुई। जग्गू भगवानपुरिया कौन है, जिसने शादियां कराईं… जग्‍गू एक कुख्‍यात अपराधी और ड्रग तस्‍कर है। उसका असली नाम जगदीप सिंह है। उसके खिलाफ 2012 से जब तक तकरीबन 128 मामले दर्ज हैं। इनमें हाई प्रोफाइल हत्‍या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और 12 एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत जग्गू को 23 मार्च 2023 को असम की सिलचर जेल में भेजा था। उसका कनेक्शन लॉरेंस और गोल्डी बरार से भी रहा है। वर्तमान में वह असम की हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद है, ताकि वह जेल के अंदर से अपने नेटवर्क (कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान तक फैला है) का संचालन न कर सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Cough Syrup New Rule: डॉक्टर की पर्ची बिना नहीं मिलेगा कफ सिरप, नियम लागू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

UPSC Prelims 2026: UPSC पेपर लीक ! 100 में से 82 सवाल कोचिंग इंस्टीट्यूट से मैच ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अब ममता के करीबी सौमित्र पर अंडे फेंके गए:TMC की धनुरहाट सरपंच को लोगों ने घेरा, हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठीं, माफी मांगती दिखीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अब ममता के करीबी सौमित्र पर अंडे फेंके गए:TMC की धनुरहाट सरपंच को लोगों ने घेरा, हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठीं, माफी मांगती दिखीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद:प्रीलिम्‍स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्‍वालिफाई किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

12 साल बाद बांग्लादेशी महिला को वापस भेजने की तैयारी:फेसबुक पर मुलाकात के बाद गुजराती युवक से की थी लव-मैरिज, पति बोला- वहां मार डालेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });