Jashpur Murder: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला अपने घर में अकेली रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फूलेता चौक का है।. मृतका की पहचान शांति बाई यादव (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चना-मुर्रा बेचकर अपना जीवन यापन करती थीं और घर में अकेले रहती थीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब उनका भतीजा उन्हें एक शादी समारोह में ले जाने के लिए उनके घर पहुंचा।. घर के अंदर प्रवेश करते ही उसने अपनी बुआ को जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उसने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी और फिर पुलिस को जानकारी दी गई।. डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया. सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया है, जो आसपास के इलाके में सुराग तलाशने में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।. आरोपी पहचान में जुटी पुलिस. फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।. रिपोर्ट के बाद कई पहलुओं पर होगा खुलासा.
Jashpur Murder: बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
By worldprime
On: मार्च 11, 2026 5:23 पूर्वाह्न
---Advertisement---





