डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने उस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने राजपाल यादव को कम पढ़ा-लिखा कहा था। डायरेक्टर का कहना है कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया था, वो एक्टर को नीचा नहीं दिखाना चाहते थे। प्रियदर्शन ने तब सफाई दी, जब राजपाल यादव ने उनके बयान पर साफ किया कि वो पढ़े-लिखे हैं। प्रियदर्शन ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘असल में, मेरा वह मतलब नहीं था। देखिए, शिक्षा सिर्फ किताबों से नहीं मिलती, बल्कि सड़क से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि (स्ट्रीट स्मार्टनेस), क्योंकि शिक्षा का मतलब जागरूकता भी होता है। मैं बस यही कहना चाहता था।’ आगे उन्होंने कहा, ‘शायद वह गांव से आते हैं और गांव के लोग बहुत भोले होते हैं, वे समझ नहीं पाते, आपको सही और गलत लोगों में फर्क करना आना चाहिए। व्यापक अर्थ में वही शिक्षा है।’ बातचीत में प्रियदर्शन ने ये भी कहा कि उनका मकसद किसी भी तरह से राजपाल को नीचा दिखाना नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मेरा ऐसा कोई मतलब नहीं था। मैं उन्हें अपमानित करना नहीं चाहता था। मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में राजपाल जैसा इतना भोला व्यक्ति कभी नहीं देखा, व्यापक अर्थ में शिक्षा की कमी से ही यह मासूमियत आती है।’ क्या था प्रियदर्शन का बयान कुछ समय पहले ही चेक बाउंस मामले म?
प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को कहा था कम पढ़ा-लिखा:अब सफाई में कहा- नीचा नहीं दिखाना चाहता था, एक्टर ने कहा था- मैं बहुत एजुकेटेड हूं
By worldprime
On: मार्च 11, 2026 12:41 अपराह्न
---Advertisement---





