द केरला स्टोरी और 1920 जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अदा शर्मा को पिछले 1 महीने से कोई काम नहीं मिल रहा है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि किस तरह एक प्रोड्यूसर ने उन्हें डेट्स के लिए परेशान किया और उनका पूरा शेड्यूल डिस्टर्ब कर दिया। जब एक्ट्रेस ने जिद पर दूसरी फिल्मों का शेड्यूल बदलकर डेट्स दीं, तो वो प्रोड्यूसर कमिटमेंट से मुकर गया। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ डायरेक्टर बहुत बदतमीज होते हैं। अदा शर्मा ने हाल ही में ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा, ‘मैं तीन फिल्में शूट कर रही हूं। एक टाइम था, जब मेरे पास काम नहीं था। पहली फिल्म की डेट्स बार-बार चेंज होकर, बाकी की दो फिल्मों से क्लैश हो रही थी। मेरी पहली फिल्म के प्रोड्यूसर ने मेरी मैनेजर से कहा कि वही डेट्स चाहिए। गालियां दीं। मैं वो गालियां बताकर अपनी फीड खराब नहीं करूंगी।’ आगे अदा ने कहा, ‘उन्होंने (प्रोड्यूसर ने) कहा कि कैसे भी करके यही डेट्स चाहिए। मेरी मैनेजर ने उसे पूछा कि क्या पक्का यही डेट्स चाहिए, तो उन्होंने कहा कि हां, यही चाहिए, बदल नहीं सकते। ये बात जब दूसरी फिल्म के प्रोड्यूसर को पता चली तो उन्होंने अपनी डेट्स बदल दीं।’ अदा ने जोर देकर आगे कहा, ‘दूसरी फिल्म के प्रोड्यूसर बहुत अच्छे थे। हर कोई बद्तमीज और बुरे स्वाभाव का नहीं होता। तीसरे फ
अदा शर्मा के पास 1 महीने से नहीं कोई काम:वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती, कहा- प्रोड्यूसर ने डेट्स बदलने के लिए मैनेजर को गाली दी
By worldprime
On: मार्च 11, 2026 2:48 अपराह्न
---Advertisement---





