क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हनीमून मनाकर दुबई से लौटा नौसैनिक गिरफ्तार:आगरा में 22 दिन पहले हुई थी शादी, पाकिस्तान को भेजी युद्धपोतों की तस्वीरें

On: मार्च 11, 2026 6:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
हनीमून मनाकर दुबई से लौटा नौसैनिक गिरफ्तार:आगरा में 22 दिन पहले हुई थी शादी, पाकिस्तान को भेजी युद्धपोतों की तस्वीरें
---Advertisement---

यूपी ATS ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। वह भारतीय नौसेना यानी नेवी में लांस नायक है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था। उसने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजी हैं। ATS ने मंगलवार को आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी को आगरा में उसके गांव कागारौल थाने के गांव चीतपुर से दबोचा। उसकी 22 दिन पहले ही शादी हुई थी। हनीमून मनाने दुबई गया था। 3 दिन पहले ही वहां से लौटा था। हालांकि, लकी के पिता ने दावा किया कि बेटा दुबई नहीं, मनाली गया था। लांस नायक ने अपने बैंक खाते से ISI एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई है। केरल में तैनात था लांस नायक लकी लांस नायक आदर्श कुमार की तैनाती कोच्चि (केरल) में दक्षिणी नेवल कमांड में थी। ATS को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि आदर्श पाकिस्तानी एजेंसी ISI को भारत से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा है। ATS ने लकी को उसके गांव से पकड़कर पूछताछ की। इसमें पुष्टि हुई कि उसने बेहद संवेदनशील सूचनाएं शेयर कीं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की भी जांच की गई, जिसमें उसके जासूस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद ATS ने आदर्श को गिरफ्तार कर आगरा कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि कहीं इस जासूसी नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं। 19 फरवरी को हुई थी शादी दैनिक भास्कर की टीम आदर्श के गांव चीतपुर पहुंची। यहां सन्नाटा पसरा हुआ था। पड़ोसियों ने आदर्श के पाकिस्तानी एजेंट होने की जानकारी पर हैरानी जताई। उन्होंने बताया कि आदर्श 7 साल पहले नेवी में भर्ती हुआ था। 19 फरवरी को उसकी शादी मथुरा के विशावर की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी समारोह आदर्श के गांव कागारौल के सूरज गार्डन में हुआ था। शादी के बाद आदर्श पत्नी को लेकर हनीमून मनाने दुबई गया था। उसके वापस आते ही ATS ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गांववालों कहते हैं, कभी लगा नहीं था कि आदर्श पाकिस्तानी एजेंट हो सकता है। वह बहुत सीधा-सादा लगता था। आसपास के लोगों से बात करके पता चला कि आदर्श के पिता बलवीर तीन भाई हैं। सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। बलवीर शराब की दुकान पर काम करते हैं। पिता ने कहा- मेरे बेटे को फंसाया गया आदर्श के पिता बलवीर ने बताया- मेरा बच्चा सही है। मेरे बच्चे की 19 फरवरी को शादी हुई थी। मेरा बेटा कुल्लू मनाली जरूर घूमने गया था, लेकिन दुबई नहीं गया। झूठी अफवाह उड़ाई जा रही है। उसे फंसाया जा रहा है। मेरा बेटा निर्दोष है। क्या रवींद्र की तरह हनीट्रैप का शिकार हुआ लकी? पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी अक्सर हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से जासूसी करवाती है। एक साल पहले आगरा के रवींद्र कुमार को ATS ने जासूसी के आरोप में दबोचा था। वह फेसबुक पर नेहा शर्मा नाम की महिला के संपर्क में आया था। रवींद्र कुमार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की गोपनीय दस्तावेज ISI के लिए काम करने वाली महिला को भेज रहा था। इसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट और अन्य गोपनीय जानकारी/ स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर मिला था। एजेंसी को शक है कि लांस नायक लकी भी हनीट्रैप का शिकार हुआ है। जांच की जा रही है। आगरा से कब-कब पकड़े गए जासूस? 14 मार्च, 2025: रवींद्र कुमार (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी) किसने पकड़ा: यूपी ATS आरोप: पाकिस्तान की महिला हैंडलर के हनीट्रैप में फंसकर रक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेजना। 14 मार्च, 2025: रवींद्र कुमार का एक सहयोगी भी पकड़ा गया आरोप: ISI हैंडलर को संवेदनशील सूचनाएं साझा करने में मदद। 27 सितंबर, 2023: शैलेश कुमार किसने पकड़ा: यूपी ATS आरोप: फेसबुक के जरिए ISI हैंडलर से संपर्क कर सेना से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी साझा करना। सभी केस में एक पैटर्न ▪️ अधिकतर मामलों में सोशल मीडिया (Facebook/WhatsApp) के जरिए संपर्क। ▪️ कई मामलों में हनीट्रैप या पैसों का लालच। ▪️ निशाना अक्सर रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े कर्मचारी या संवेदनशील जानकारी रखने वाले लोग। —————————- ये खबर भी पढ़ें… कुकर्म करने वाले बाबा को पुलिस कस्टडी में जमकर पीटा; मथुरा में लोगों का गुस्सा फूटा; बहाने से कुटी में बुलाकर वारदात की थी मथुरा में 14 साल के एक लड़के के साथ कुकर्म हुआ। आरोपी एक साधु वेशधारी है। पीड़ित के अनुसार, बाबा ने उसे सामान लेने के बहाने भजन कुटी के अंदर बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पढ़िए पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 74,300 पर आया:निफ्टी 300 अंक टूटा, 23,000 पर कारोबार कर रहा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 74,300 पर आया:निफ्टी 300 अंक टूटा, 23,000 पर कारोबार कर रहा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

saff u20 चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को हराया:विशाल ओमांग के गोल से मिली जीत; सेमीफाइनल में जगह पक्की, अब बांग्लादेश से भिड़ंत

SAFF U20 चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को हराया: विशाल-ओमांग के गोल से मिली जीत; सेमीफाइनल में जगह पक्की, अब बांग्लादेश से भिड़ंत

ट्रांसजेंडर वुमन अब महिलाओं के साथ ओलिंपिक नहीं खेल सकेंगी:ioc ने 2028 लॉस एंजिल्स खेलों से बैन लगाया; बायोलॉजिकल फीमेल ही हिस्सा ले पाएंगी

ट्रांसजेंडर महिलाएं अब महिलाओं के साथ ओलंपिक नहीं खेल सकेंगी: आईओसी ने 2028 लॉस एंजिल्स खेलों से बैन लगाया; जैविक रूप से महिला ही हिस्सा ले पाएगी

psl 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की पहले ही मैच में खुली पोल! सफेद गेंद कैसे गुलाबी रंग में बदली? पढ़ें पूरा विवाद

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की पहले ही मैच में खुली पोल! सफेद गेंद कैसे गुलाबी रंग में बदली? पढ़ें पूरा विवाद

सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए घटाई:क्रूड महंगा होने से कंपनियों को घाटा हो रहा था; फिलहाल दाम नहीं बढ़ेंगे

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए घटाई:क्रूड महंगा होने से कंपनियों को घाटा हो रहा था; फिलहाल दाम नहीं बढ़ेंगे

धर्मशाला में खेले जाएंगे ipl के तीन मुकाबले:11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडियंस से मुकाबला

धर्मशाला में खेले जाएंगे IPL के तीन मुकाबले:11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडियंस से मुकाबला

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });