CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 33 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को मार्च में ही गर्मी का एहसास होने लगा है।. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, खासकर बस्तर संभाग में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 13, 14 और 15 मार्च को बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।. मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड क्षेत्र में बने मौसम सिस्टम के प्रभाव से बस्तर संभाग में बादल और बारिश की स्थिति बन रही है। इसके कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 दिन दिन बारिश की चेतावनी, बस्तर में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी, 3-5 डिग्री तक गिरेगा तापमान
CG Weather Update: मार्च में ही तपने लगा छत्तीसगढ़, राजनांदगांव में 40 डिग्री पारा, बस्तर में 3 दिन बारिश के आसार
By worldprime
On: मार्च 13, 2026 1:55 अपराह्न
---Advertisement---





