क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल जाएंगे:₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; जनसभा को भी संबोधित करेंगे

On: मार्च 14, 2026 5:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल जाएंगे:₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे; जनसभा को भी संबोधित करेंगे
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम कुल 18,680 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएम दोपहर करीब 2 बजे कोलकाता में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली और लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री कई शिपिंग और बंदरगाह से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। वे हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर दो के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिससे माल की ढुलाई अधिक कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से हो सकेगी। 23 फरवरी: पीएम ने बंगाल की जनता के लिए चिट्ठी लिखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 फरवरी को पश्चिम बंगाल के नागरिकों के नाम हिंदी और बांग्ला भाषा में एक खुला पत्र लिखा था। इमसें उन्होंने CAA का जिक्र करते हुए घुसपैठ पर लगाम, राज्य के विकास, कानून-व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के मुद्दों पर अपनी बात रखी थी। पीएम मोदी ने पत्र की शुरुआत जय मां काली के जयकारे के साथ की। उन्होंने लिखा- अब बस कुछ ही महीने में पश्चिम बंगाल का भाग्य सुनिश्चित हो जाएगा। आने वाली पीढ़ी का भविष्य किस दिशा में आगे बढ़ेगा, यह आपके सोचे-समझे फैसले पर निर्भर करता है। उन्होंने लिखा कि मेरे सोनार बंगाल के सपने देखने वाला हर एक जवान, बूढ़ा और महिलाएं आज बहुत पीड़ा में हैं। उनकी पीड़ा से आज मेरा हृदय भी व्यथित है। इसलिए मैंने मन की गहराइयों से एक संकल्प लिया है, पश्चिम बंगाल को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प। पूरी खबर पढ़ें… ————— ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले-बिहार में दोबारा जंगलराज रोका,अब बंगाल से विदा करेंगे:घुसपैठ रोकने के लिए फेंसिंग जरूरी, ममता सरकार जमीन नहीं दे रही पीएम नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल में कहा था कि यहां की जनता अब असली परिवर्तन चाहती है। हर कोई 15 साल के महाजंगल राज को बदलना चाहता है। अभी तो बीजेपी-एनडीए ने बिहार में जंगलराज को रोका है। अब टीएमसी के महाजंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है। पीएम ने सिंगूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- केंद्र सरकार ने कई बार चिठ्ठी लिखी कि बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन चाहिए, लेकिन बंगाल सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि घुसपैठिए इनके पक्के वोटर हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ipl की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:bcci का पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते फैसला, फाइनल में होगी ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी: बीसीसीआई का पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते फैसला, फाइनल में होगी ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी

फतेहगढ़ साहिब पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह:दुफेड़ा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका, यहीं पर हेजल कीच से हुई थी शादी

फतेहगढ़ साहिब पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह:दुफेड़ा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका, यहीं पर हेजल कीच से हुई थी शादी

cg police transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; si, asi समेत 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI, ASI समेत 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट-

bilaspur bird flu: बर्ड फ्लू से 22 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत; 25 हजार अंडे नष्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

Bilaspur Bird Flu: बर्ड फ्लू से 22 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत; 25 हजार अंडे नष्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

नयारा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹112 और डीजल ₹95 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

नयारा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹112 और डीजल ₹95 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

cg police transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });