CG LPG Shortage: छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कई जिलों में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। इस बीच सर्वर डाउन होने के कारण सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग और मिस्ड कॉल सेवा भी बंद हो गई है।(छत्तीसगढ़ गैस सिलेंडर किल्लत). मिली जानकारी के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, सरगुजा और रायगढ़ समेत कई जिलों में उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। तेज धूप में खड़े होकर लोगों को सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। (LPG गैस सिलेंडर संकट). बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। (Gas booking server down). फिलहाल ऑनलाइन और मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुकिंग की सुविधा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। वहीं जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कर दी है, उन्हें भी सिलेंडर की डिलीवरी के लिए करीब 10 से 12 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। (Gas delivery delay India). इधर राजधानी रायपुर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और दुरुपयोग के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जब्त किए गए सिलेंडरों में घरेलू और कॉमर्शियल दोनों प्रकार के गैस सिलेंडर शामिल हैं।
CG LPG Shortage: छत्तीसगढ़ में LPG गैस सिलेंडर की किल्लत, ऑनलाइन-बुकिंग और मिस्ड कॉल सेवा बंद, 10-12 दिन में मिल रही डिलीवरी
By worldprime
On: मार्च 14, 2026 7:16 पूर्वाह्न
---Advertisement---





