क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली, उबर राइडर ने लड़की से छेड़छाड़ की:पीड़ित बोली- शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, छोड़कर भागा

On: मार्च 14, 2026 1:16 अपराह्न
Follow Us:
दिल्ली, उबर राइडर ने लड़की से छेड़छाड़ की:पीड़ित बोली शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, छोड़कर भागा
---Advertisement---

दिल्ली में युवती से उबर राइडर ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित ने बताया कि घटना 12 मार्च की रात की है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी FIR नहीं दर्ज हुई है। युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक 12 मार्च की रात करीब 1.28 बजे उसने रोहिणी सेक्टर 15 से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट के लिए उबर बाइक बुक की थी। राइडर का नाम सचिन था। पीड़ित ने कहा- एप में पीतमपुरा जाने के लिए मैप में जो रास्त नजर आ रहा था, राइडर ने उस रास्ते की जगह दूसरा रास्ता चुना। इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो राइडर ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और तेजी से ब्रेक मारने लगा। मैंने डर के मारे शोर मचाया और चलती बाइक से कूदने की धमकी दी पीड़ित ने बताया कि मैंरे विरोध करने पर राइडर मुझे पीतमपुरा छोड़कर भाग गया। साथ ही उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। 12 मार्च: दिल्ली के होटल में मिली युवती की लाश वहीं, दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में 5.63 मार्च की रात को प्रिंस होटल के कमरे में 25 साल की लड़की की लाश मिली। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से कमरा 205 न खुलने की वजह से हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद कमरे का गेट खोला गया तो लड़की की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली, आसपास खून के निशान थे। पुलिस के मुताबिक युवती मौजपुर की रहने वाली थी। वह अभिषेक तिवारी नाम के व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी थी, जो बाद में वहां से भाग गया। युवक की तलाश की जा रही है। दिल्ली में महिलाओं के साथ अपराध तेज राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की क्राइम इन इंडिया 2023 रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,366 मामले दर्ज किए गए, जो देश के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा हैं। इनमें 3,952 मामले किडनैपिंग के और 1,088 मामले रेप के दर्ज हुए। रिपोर्ट के अनुसार इन मामलों में पुलिस की चार्जशीट दर करीब 69.9% रही। हालांकि 2022 की तुलना में कुल मामलों में करीब 5.6% की कमी आई है, फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दिल्ली देश के मेट्रो शहरों में शीर्ष पर बनी हुई है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- मणिपुर की महिला और उसके दोस्तों से मारपीट:मेघालय CM ने पुलिस सुरक्षा पर नाराजगी जताई, पुलिस ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 8 मार्च को साकेत नगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास मणिपुर की रहने वाली युवती और उसके दोस्तों से मारपीट की घटना हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेफ नहीं फेसबुक इंस्टा, मेटा पर 3161 करोड़ रुपए का जुर्माना:दो बड़े फैसले अमेरिकी कोर्ट ने माना, युवाओं में सोशल मीडिया लत के समान

सेफ नहीं फेसबुक-इंस्टा, मेटा पर 3161 करोड़ रुपए का जुर्माना:दो बड़े फैसले अमेरिकी कोर्ट ने माना, युवाओं में सोशल मीडिया लत के समान

कश्मीरियों ने ईरान की मदद के लिए ₹18करोड़ चंदा जुटाया:बड़गाम जिला सबसे आगे: सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी फंडिंग में इस्तेमाल की आशंका

कश्मीरियों ने ईरान की मदद के लिए ₹18करोड़ चंदा जुटाया:बड़गाम जिला सबसे आगे: सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी फंडिंग में इस्तेमाल की आशंका

cg weather update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश आंधी और वज्रपात की चेतावनी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-आंधी और वज्रपात की चेतावनी

chaitra navratri 2026: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मुहूर्त, मंत्र और खास उपाय

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मुहूर्त, मंत्र और खास उपाय

अफगानिस्तान पाकिस्तान में फिर झड़प, 3 की मौत:ईद पर 5 दिन का सीजफायर खत्म होने के बाद हिंसा शुरू, 3 पाकिस्तानी चौकियां तबाह

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में फिर झड़प, 3 की मौत:ईद पर 5 दिन का सीजफायर खत्म होने के बाद हिंसा शुरू, 3 पाकिस्तानी चौकियां तबाह

कौन हैं अनन्या बिड़ला?: ₹1770 करोड़ नेटवर्थ, ग्लैमर खूबसूरती के साथ बिजनेस में भी धुरंधर; rcb डील से चर्चा में

कौन हैं अनन्या बिड़ला? : ₹1770 करोड़ नेटवर्थ, ग्लैमर-खूबसूरती के साथ बिजनेस में भी धुरंधर; RCB डील से चर्चा में

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });