क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Factory Fire: रायपुर के लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, ट्रैक्टर और मशीनें जलकर खाक

On: मार्च 14, 2026 3:57 अपराह्न
Follow Us:
raipur factory fire: रायपुर के लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, ट्रैक्टर और मशीनें जलकर खाक
---Advertisement---

Raipur Factory Fire: राजधानी के उरला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा एक ट्रैक्टर और कई कीमती मशीनें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। दमकल टीम ने समय रहते अंदर फंसे दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Image 2026 03 14t114636816 1773469073 300x221

उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीम सरिया मिनरल प्राइवेट लिमिटेड की लकड़ी फैक्ट्री में आधी रात के बाद अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता धुआं देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Image 2026 03 14t114508074 1773469042 300x221

3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

सूचना मिलते ही नगर निगम और निजी उद्योगों की 6 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान फैक्ट्री के अंदर दो कर्मचारियों के फंसे होने की जानकारी मिली, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।

Image 2026 03 14t114701924 1773469083 300x221

दमकल कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर करीब ढाई से तीन घंटे तक लगातार मशक्कत की और दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि आग पर काबू पाने तक फैक्ट्री में खड़ा ट्रैक्टर, लकड़ी काटने की मशीनें और फिनिशिंग उपकरण पूरी तरह जल चुके थे।

Image 2026 03 14t114612085 1773469059 300x221

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आग लगने का सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है। उरला पुलिस और फायर एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, के.जे.एस. ढिल्लों की किताब पर आधारित प्रोजेक्ट होगा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, के.जे.एस. ढिल्लों की किताब पर आधारित प्रोजेक्ट होगा

फिल्म ‘धुरंधर’ के चलते क्या पाकिस्तान में भिखारियों पर एक्शन?:जासूसी के शक में सर्च ऑपरेशन चलाए जाने का दावा, जानें सच्चाई

फिल्म ‘धुरंधर’ के चलते क्या पाकिस्तान में भिखारियों पर एक्शन?:जासूसी के शक में सर्च ऑपरेशन चलाए जाने का दावा, जानें सच्चाई

rcb की ब्रांड वैल्यू 450 करोड़ से 16,500 करोड़ पहुंची: विजय माल्या खुश; कहा मेरी दीवानगी ने बनाई अरबों की टीम

RCB की ब्रांड वैल्यू 450 करोड़ से 16,500 करोड़ पहुंची: विजय माल्या खुश; कहा- मेरी दीवानगी ने बनाई अरबों की टीम

होटल रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे lpg चार्ज:सरकार बोली ऐसा किया तो कार्रवाई होगी, 5% गैस क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था

होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज:सरकार बोली- ऐसा किया तो कार्रवाई होगी, 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था

कोहली ने 19 गेंदों में बनाए 45 रन:कार्तिक बोले हर साल नया प्लान, इस बार और बेहतर दिखेंगे; 28 को rcb का पहला मैच

कोहली ने 19 गेंदों में बनाए 45 रन: कार्तिक बोले- हर साल नया प्लान, इस बार और बेहतर दिखेंगे; 28 को आरसीबी का पहला मैच

कोहली ने 19 गेंदों में बनाए 45 रन:कार्तिक बोले हर साल नया प्लान, इस बार और बेहतर दिखेंगे; 28 को rcb का पहला मैच

कोहली ने 19 गेंदों में बनाए 45 रन: कार्तिक बोले- हर साल नया प्लान, इस बार और बेहतर दिखेंगे; 28 को आरसीबी का पहला मैच

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });