क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ईरान बोला- नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक:उन्हें कोई चोट नहीं; ट्रम्प बोले- बाकी देश भी होर्मुज स्ट्रेट की जिम्मेदारी लें

On: मार्च 15, 2026 6:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
ईरान बोला नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक:उन्हें कोई चोट नहीं; ट्रम्प बोले बाकी देश भी होर्मुज स्ट्रेट की जिम्मेदारी लें
---Advertisement---

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि खामेनेई सामान्य रूप से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इस बीच ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल लेने वाले देशों को इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अन्य देशों के साथ मिलकर इस रास्ते को सुरक्षित रखने के लिए काम करेगा। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार होता है। LPG ला रहे 2 भारतीय जहाजों ने होर्मुज पार किया खाड़ी देशों से LPG लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर गए हैं। ईरान ने एक दिन पहले इन जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी और अब ये भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे हैं। शिपिंग जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा के मुताबिक भारतीय झंडे वाले LPG कैरियर शिवालिक और नंदा देवी ने शनिवार होर्मुज स्ट्रेट पार किया। दोनों जहाज कुल 92,700 टन LPG लेकर भारत आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाज गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे हैं और इनके अगले 2–3 दिनों में भारत पहुंचने की संभावना है। ये दोनों जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो मिडिल-ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में फंस गए थे। इससे पहले भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान ने कई भारतीय जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति दी है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कुल कितने जहाजों को अनुमति दी गई। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

si भर्ती 2025 एग्जाम 5 6 को, पौने 8 लाख कैंडिडेट्स:जानिए कब अपलोड होंगे एडमिट कार्ड, कितनी पारियों में होगी परीक्षा

SI भर्ती-2025 एग्जाम 5-6 को, पौने 8 लाख कैंडिडेट्स:जानिए-कब अपलोड होंगे एडमिट कार्ड, कितनी पारियों में होगी परीक्षा

राहुल बोले हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था; केरल की नर्स ने सहारा दिया, पूरी रात सोनिया की सेवा की

राहुल बोले- हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था; केरल की नर्स ने सहारा दिया, पूरी रात सोनिया की सेवा की

ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी:कुल 5 देशों के जहाज गुजर सकेंगे; अमेरिकी f 18 जेट गिराने का दावा

ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी:कुल 5 देशों के जहाज गुजर सकेंगे; अमेरिकी F-18 जेट गिराने का दावा

बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 की मौत:11 लोगों ने तैरकर जान बचाई; बस को बड़ी नाव पर चढ़ाते समय हुआ हादसा

बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 की मौत:11 लोगों ने तैरकर जान बचाई; बस को बड़ी नाव पर चढ़ाते समय हुआ हादसा

भास्कर अपडेट्स:पीएम मोदी लगातार तीसरी बार दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने, ट्रम्प टॉप 10 से बाहर

भास्कर अपडेट्स:पीएम मोदी लगातार तीसरी बार दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने, ट्रम्प टॉप-10 से बाहर

mp में तापमान 38℃, राजस्थान में 35℃:पंजाब हरियाणा, दिल्ली राजस्थान में दो दिन बारिश की चेतावनी, जम्मू कश्मीर, हिमाचल में आज, उत्तराखंड में कल बर्फबारी संभव

MP में तापमान 38℃, राजस्थान में 35℃:पंजाब-हरियाणा, दिल्ली-राजस्थान में दो दिन बारिश की चेतावनी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में आज, उत्तराखंड में कल बर्फबारी संभव

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });