क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पत्नी के शरीर में पुरुषों वाले XY क्रोमोसोम:शादी के 2 साल बाद जांच में खुलासा, डिफेंस अधिकारी पति ने कहा- उम्रभर साथ निभाऊंगा

On: मार्च 15, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
पत्नी के शरीर में पुरुषों वाले xy क्रोमोसोम:शादी के 2 साल बाद जांच में खुलासा, डिफेंस अधिकारी पति ने कहा उम्रभर साथ निभाऊंगा
---Advertisement---

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डिफेंस अधिकारी और उनकी पत्नी की साल 2023 में हुई अरेंज मैरिज के बाद जिंदगी सामान्य और खुशहाल चल रही थी, लेकिन दो साल बाद भी संतान नहीं होने पर जब उन्होंने इलाज शुरू कराया तो एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। जांच में पता चला कि महिला के शरीर में सामान्य महिलाओं की तरह XX क्रोमोसोम नहीं, बल्कि पुरुषों वाले XY क्रोमोसोम हैं। बाहरी रूप से महिला पूरी तरह सामान्य दिखाई देती थीं, लेकिन शरीर के अंदर ओवरी की जगह अविकसित अंडकोष थे। इस स्थिति से दंपती को गहरा सदमा लगा। बाद में उन्होंने एम्स भोपाल में विशेषज्ञों से इलाज कराया, जहां दो चरणों में सर्जरी कर समस्या का समाधान किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में पति ने पत्नी का साथ नहीं छोड़ा। उसके साथ जीवनभर रहने का फैसला लिया। संतान नहीं होने पर शुरू हुआ इलाज शादी के समय पत्नी की उम्र करीब 20 साल थी। दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा था। परिवार के बीच उनका रिश्ता भी मजबूत होता जा रहा था। हालांकि, शादी के दो साल बाद भी जब संतान नहीं हुई तो दंपती चिंतित होने लगे। परिवार को इस बारे में बताए बिना उन्होंने निजी तौर पर इलाज कराने का फैसला किया। भोपाल के एक बड़े निजी अस्पताल में परामर्श लिया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर में महिलाओं की तरह XX नहीं, बल्कि पुरुषों वाले XY क्रोमोसोम मौजूद हैं। यह जानकारी सुनकर दंपती पूरी तरह टूट गए। करीब डेढ़ महीने तक इस सदमे से बाहर नहीं निकल सके। बाद में डिफेंस अधिकारी ने हिम्मत दिखाई। स्थिति को स्वीकार करते हुए बेहतर इलाज के लिए एम्स भोपाल जाने का निर्णय लिया। MRI जांच में सामने आई असामान्यता एम्स में विस्तृत जांच और एमआरआई कराने पर पता चला कि महिला के पेट के निचले हिस्से में, जहां सामान्य रूप से ओवरी होती है, वहां कम विकसित अंडकोष मौजूद हैं। ये अंडकोष लगभग निष्क्रिय थे, जिसके कारण शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बहुत कम था। इसी वजह से रक्त जांच सामान्य दिखाई देती थी और समस्या का पता पहले नहीं चल पाया। कभी नहीं आए पीरियड्स महिला को कभी मासिक धर्म नहीं आया था। जागरूकता की कमी के कारण परिवार और स्वयं महिला यह मानते रही कि उम्र बढ़ने के साथ पीरियड्स शुरू हो जाएंगे। शुरुआती समय में इस समस्या को लेकर कुछ इलाज भी कराया गया, लेकिन दवाओं का कोई असर नहीं हुआ, क्योंकि शरीर में ओवरी मौजूद ही नहीं थीं। एम्स की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने किया इलाज महिला का इलाज एम्स के यूरोलॉजी, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सहित कई विभागों की संयुक्त टीम ने किया। महिला सबसे पहले एम्स के ट्रांसजेंडर क्लीनिक पहुंची, जहां विशेषज्ञों ने विस्तृत जांच की। डॉक्टरों को जांच में यह भी पता चला कि महिला के निजी अंगों के भीतर अविकसित पुरुष अंग भी मौजूद था। पति-पत्नी की सहमति से डॉक्टरों ने दो चरणों में सर्जरी करने का निर्णय लिया। पहले चरण में माइक्रो प्लास्टिक सर्जरी तकनीक के जरिए विकसित छोटे पुरुष अंग को हटाया। इस प्रक्रिया में केवल उसका ऊपरी हिस्सा और उससे जुड़ी नसों को सुरक्षित रखा गया, ताकि भविष्य में संवेदनशीलता बनी रहे। दूसरे चरण में पेट के अंदर मौजूद अविकसित अंडकोष को भी सर्जरी के माध्यम से निकाल दिया गया। पति ने नहीं छोड़ा साथ इस मामले की सबसे बड़ी बात यह है कि डिफेंस अधिकारी ने अपनी पत्नी का हर परिस्थिति में साथ दिया। उन्होंने न केवल पत्नी को इलाज के लिए मानसिक रूप से तैयार किया, बल्कि इस कठिन समय में उन्हें टूटने या अवसाद में जाने से भी बचाया। अधिकारी ने अपनी पत्नी को उसी रूप में स्वीकार किया, जैसा वे हैं। दोनों ने जीवनभर पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। डॉक्टरों के अनुसार, इस स्थिति में दंपती के लिए प्राकृतिक रूप से संतान होना संभव नहीं है। सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने बताया कि दंपती ने भविष्य में बच्चा गोद लेने का फैसला किया है। उनके अनुसार यह मामला केवल मेडिकल साइंस से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह समझदारी, संवेदनशीलता और रिश्तों की मजबूती का भी प्रेरणादायक उदाहरण है। हर महीने हो रही 10 से ज्यादा सर्जरी एम्स भोपाल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव सिंह के अनुसार, ऐसे मामलों के लिए यहां विशेष ट्रांसजेंडर क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। हर महीने बड़ी संख्या में मरीज यहां परामर्श के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इनमें से लगभग 10 से 12 मरीजों की ही सर्जरी हो पाती है। ऐसे मामलों में करीब 60 प्रतिशत केस मेल से फीमेल और लगभग 40 प्रतिशत फीमेल से मेल परिवर्तन के होते हैं। यह अनुपात समय के साथ बदल भी सकता है। एम्स भोपाल के बर्न एंड प्लास्टिक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव सिंह के अनुसार, कुछ वर्षों में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण लोगों में बढ़ती जागरूकता और एम्स भोपाल के प्रति भरोसा है। डॉ. अभिनव ने बताया कि निजी अस्पतालों में इस तरह की सर्जरी बेहद महंगी होती है। एम्स में यह कम खर्च में उपलब्ध है। सर्जरी के साथ काउंसलिंग भी जरूरी एम्स भोपाल में केवल सर्जरी ही नहीं की जाती, बल्कि मरीजों और उनके परिवार की विस्तृत काउंसलिंग भी की जाती है। डॉक्टर उन्हें अपनी स्थिति को समझने और स्वीकार करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही हार्मोन थैरेपी के जरिए शरीर को अंदर से चुनी गई पहचान के अनुरूप विकसित किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर जांच, इलाज और सामाजिक समर्थन मिलने से ऐसे मरीज सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं। ………………….. यह खबर भी पढ़ें… जिसे 15 साल बेटी समझा, वो बेटा निकला मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में आदिवासी परिवार में जन्मी एक बच्ची को परिवार ने 15 साल तक बेटी की तरह पाला-पोसा। वह पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे रही और प्रतिभा के दम पर 2023 के एशियन गेम्स तक पहुंच गई, लेकिन वहां हुए एक ब्लड टेस्ट ने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ipl 2026: म्हात्रे नहीं, संजू के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग; कप्तान ऋतुराज का बड़ा खुलासा, तीसरे नंबर पर कौन?

IPL 2026: म्हात्रे नहीं, संजू के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग; कप्तान ऋतुराज का बड़ा खुलासा, तीसरे नंबर पर कौन?

ras 2026 का प्री एग्जाम मई में संभव नहीं:अब तक वैकेंसी ही नहीं निकाली; सरकार ने 1 लाख भर्ती का कैलेंडर जारी किया था

RAS-2026 का प्री-एग्जाम मई में संभव नहीं:अब तक वैकेंसी ही नहीं निकाली; सरकार ने 1 लाख भर्ती का कैलेंडर जारी किया था

si भर्ती 2025 एग्जाम 5 6 को, पौने 8 लाख कैंडिडेट्स:जानिए कब अपलोड होंगे एडमिट कार्ड, कितनी पारियों में होगी परीक्षा

SI भर्ती-2025 एग्जाम 5-6 को, पौने 8 लाख कैंडिडेट्स:जानिए-कब अपलोड होंगे एडमिट कार्ड, कितनी पारियों में होगी परीक्षा

राहुल बोले हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था; सोनिया दो दिन से अस्पताल में भर्ती

राहुल बोले- हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था; सोनिया दो दिन से अस्पताल में भर्ती

राहुल बोले हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था; केरल की नर्स ने सहारा दिया, पूरी रात सोनिया की सेवा की

राहुल बोले- हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था; केरल की नर्स ने सहारा दिया, पूरी रात सोनिया की सेवा की

ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी:कुल 5 देशों के जहाज गुजर सकेंगे; अमेरिकी f 18 जेट गिराने का दावा

ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी:कुल 5 देशों के जहाज गुजर सकेंगे; अमेरिकी F-18 जेट गिराने का दावा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });