क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर:बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी; पुंछ में ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान जवान शहीद

On: मार्च 15, 2026 9:01 पूर्वाह्न
Follow Us:
उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर:बुछार में ऑपरेशन diggi 2 जारी; पुंछ में ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान जवान शहीद
---Advertisement---

कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा यनी LoC के पास कुछ हलचल देखी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन चलाया। 123-15 मार्च की रात बुछार इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आतंकी मारा गया। सेना ने आतंकी के पास से हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक AK राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं। ऑपरेशन फिलहाल जारी है। वहीं, शनिवार को पुंछ में जारी ‘ऑपरेशन शेरीकलां’ के तहत एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) शहीद हो गया। जवान का नाम सूबेदार संदीप कुमार ढाका है। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि ढाका सुरनकोटे के ऊबड़-खाबड़ इलाके में ड्यूटी करते समय फिसलकर गिर गए थे। सुरनकोटे में तैनात थे सूबेदार संदीप ढाका व्हाइट नाइट कोर ने शनिवार को बताया कि सूबेदार संदीप कुमार ढाका ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान सुरनकोटे में दोपहर करीब 2.30 बजे ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच वे फिसलकर जमीन पर गिर गए। उसके बाद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। उन्हें तुरंत पोथा के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद, जवान को बचाया नहीं जा सका। एक हफ्ते में घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम सेना और पुलिस ने एक हफ्ते के दौरान LoC के पास घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम कर दी है। इससे पहले 10 मार्च को, जम्मू और कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश की थी। लेकिन सेना ने ऑपरेशन चलाकर एक पाकिस्तानी आतंकवादी मार गिराया था। व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे LoC के पास नौशेरा के झांगर इलाके में दो आतंकवादियों की हलचल देखी गई थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, सैनिकों ने आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन चलाया। बाद में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया था। पढ़ें पूरी खबर… 2026 में सेना के 2 बड़े एंटी टेरर ऑपरेशन सेना बोली- किश्तवाड़ से आतंक का खात्मा, 326 दिन में 7 आतंकी मारे 23 फरवरी को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पर 7 आतंकियों की फोटो पोस्ट की और लिखा था कि 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा कर दिया गया है। पोस्ट में बताया गया था कि इन आतंकियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया है। सैफुल्लाह किश्तवाड़ में आतंक का सरगना था। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि किश्तवाड़ में उनके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF समेत सेना की इंटेलीजेंस एजेंसी भी शामिल रहीं। पूरी खबर पढ़ें… फिरोजपुर में बॉर्डर पर संदिग्ध गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास BSF ने संदिग्ध युवक गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर थाना सदर में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 12 मार्च को BSF जवान गश्त के दौरान गांव कामलवाला के पास मौजूद थे। जवानों को बाइक सवार 2 युवक घूमते दिखाई दिए। जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान गुरमीत सिंह निवासी गांव चक्क कन्नियां वाला जिला मोगा बताई, जबकि फरार साथी का नाम गुरमीत सिंह बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NCR के चारों राज्यों में बनेगी एक-एक नमो सिटी:दिल्ली-NCR में लगने वाले प्रतिबंध से राहत मिलेगी, दायरे में कोई परिवर्तन नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट- जंग के बाद और ताकतवर हुआ ईरान:जब चाहे होर्मुज स्ट्रेट बंद कर सकता है, दुनिया की तेल सप्लाई पर खतरा बढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी समेत 9 राज्यों में बारिश:दिल्ली में जून का सबसे ठंडा दिन रहा, हिमाचल में दुकानों में पानी घुसा, राजस्थान में धूल का गुबार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी समेत 9 राज्यों में बारिश:दिल्ली में जून का सबसे ठंडा दिन रहा, हिमाचल में दुकानों में पानी घुसा, राजस्थान में धूल का गुबार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

2018 सेमीफाइनल में हारने वाली क्रोएशिया से इंग्लैंड का मुकाबला: कोलंबिया के सामने उज्बेकिस्तान का फीफा विश्व कप में पदार्पण; फुटबॉल में पहली बार घाना बनाम पनामा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

2018 सेमीफाइनल में हारने वाली क्रोएशिया से इंग्लैंड का मुकाबला: कोलंबिया के सामने उज्बेकिस्तान का फीफा विश्व कप में पदार्पण; फुटबॉल में पहली बार घाना बनाम पनामा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });