कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों को दूसरी सूची जारी की, जिसमें पूर्व सांसद अब्दुल खालिक समेत प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 15 सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ने का निर्णय लिया। पार्टी ने गत तीन मार्च को 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई का नाम भी शामिल था, जिन्हें जोरहाट से टिकट दिया गया है। पार्टी अब तक कुल 65 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस उम्मीदवारों की दो सूची राज्य विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले जारी की गई हैं। प्रदेश में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है। पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की दूसरी सूची के अनुसार, पूर्व सांसद खालिक को मंडिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। शांतनु बोरा को न्यू गुवाहाटी, नूरुल इस्लाम को श्रीजनगराम, डेविड फूकन को तिनसुकिया और बिपुल गोगोई को टिंगखोंग से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने जो सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं उनमें प्लासबारी, गुवाहाटी सेंट्रल, मोरीगांव, गोरेश्वर और ब्रह्मपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। असम में विधानसभा की कुल 126 सीट हैं। The post Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 23 उम्मीदवारों के नाम appeared first on News Today Chhattisgarh.
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 23 उम्मीदवारों के नाम
By worldprime
On: मार्च 15, 2026 11:35 पूर्वाह्न
---Advertisement---










