बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस रविवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ अपनी मां की अस्थियां गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कीं। इस दौरान जैकलिन ने कहा- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है, इसलिए हम अपनी मां की अस्थियां लेकर काशी आए हैं। काशी में गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना हमारी मां को श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय है। उन्होंने यह यात्रा पूरी तरह निजी रखी। वह करीब डेढ़ घंटे वाराणसी में रुकीं। बता दें कि जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का 6 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था। चेहरा ढककर ताज होटल से घाट पहुंचीं जैकलिन फर्नांडिस अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ताज होटल से सीधे गंगा घाट पहुंचीं। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था, ताकि वह आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना कर सकें। जैकलिन अपने पिता के साथ नाव से गंगा के बीच पहुंचीं। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने पवित्र गंगा नदी में उन्होंने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के आचार्य विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान काशी के अरुण भी मौजूद रहे। अनुष्ठान पूरा होने के तुरंत बाद जैकलिन वापस लौट गईं। 2022 में किम फर्नांडिस ?
वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस:मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं, बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद
By worldprime
On: मार्च 16, 2026 1:57 अपराह्न
---Advertisement---





