क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Kawardha Murder: सेक्स के लिए प्रेशर डालता था डांस टीचर, परेशान होकर 10वीं के छात्र ने कर दी हत्या

On: मार्च 16, 2026 6:14 अपराह्न
Follow Us:
kawardha murder: सेक्स के लिए प्रेशर डालता था डांस टीचर, परेशान होकर 10वीं के छात्र ने कर दी हत्या
---Advertisement---

Kawardha Murder: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में करीब दो महीने पहले हुए डांस टीचर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब 56 दिनों तक चली जांच के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में एक विधि से संघर्षरत नाबालिग छात्र को अभिरक्षा में लिया है। पूछताछ में नाबालिग ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। (कवर्धा डांस टीचर हत्याकांड)

पुलिस के अनुसार डांस शिक्षक छात्र पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने शिक्षक की हत्या कर दी।

Image 12 1773643967 300x225

जानकारी के मुताबिक, सत्यमदास मानिकपुरी (27) पेशे से डांस टीचर था। वह प्राइवेट स्कूलों में कथक सिखाने जाया करता था। उसने पहले भी कई लड़कों से अननेचुरल सेक्स किया है। उसकी इस प्रवृत्ति को जानने वाले एक युवक ने 10th में पढ़ने वाले स्टूडेंट से उसकी मुलाकात कराई।

दिसंबर 2025 में दोनों मिले। तब दोनों एक दूसरे से अनजान थे। मिलने के बाद एक दूसरे से संबंध बनाते रहे, लेकिन बाद में स्टूडेंट ने ऐसा करने से मना कर दिया। टीचर ने यह कहकर ब्लैकमेल किया कि वह सबको बता देगा। इससे परेशान छात्र ने मर्डर की प्लानिंग की। (कवर्धा नाबालिग छात्र ने की डांस टीचर की हत्या)

फोन कर मिलने बुलाया, चाकू से काटा गला

नाबालिग ने बताया कि, 17 जनवरी 2026 को उसने डांस टीचर को व्हाट्सएप कॉल कर अपने पास बुलाया। उसने अपनी जेब में पहले ही चाकू छिपा रखा था। दोनों स्कूटी से लालपुर नर्सरी के पीछे वाली सूनसान सड़क पर पहुंचे। यहां कोई नहीं था। (Kawardha Dance Teacher Hatya)

मौके पर पहुंचते ही नाबालिग ने टीचर का गला काट डाला। उसकी वहीं मौत हो गई। नाबालिग ने टीचर का मोबाइल नदी में फेंका और वहां से भाग निकला। उसी रात पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी।

Whatsapp Image 2026 03 16 At 123117 1 1773660618 300x225

5 हजार मोबाइल, 500 CCTV खंगाले गए

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया। 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई। सत्यमदास के परिचितों, दोस्तों, आसपास रहने वाले लोगों समेत 100 से ज्यादा व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

साथ ही बदमाश प्रवृत्ति के लोगों, पूर्व अपराधियों, नशा करने वाले 40 से 50 संदिग्धों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई। सत्यमदास के इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गतिविधियों की भी जांच की गई। इस दौरान पुलिस को वह युवक मिल गया, जिसने टीचर से नाबालिग की मुलाकात कराई थी। (Kawardha Dance Teacher Murder)

WhatsApp Image 2026 03 16 At 6.13.45 PM 1 300x178

हत्या के बाद पैतृक गांव में छिपा रहा आरोपी

घटना के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव सारंगढ़-बिलाईगढ़ में छिपा था। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई। घटना के समय पहने खून से सने कपड़े भी आरोपी ने गांव में छिपाकर रखे थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया।

मोबाइल नदी में फेंका, सीन रिक्रिएट कराया गया

घटना के बाद आरोपी ने सत्यमदास का मोबाइल और सिम नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया। उसकी निशानदेही पर नदी से सत्यमदास का मोबाइल बरामद किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 16 At 6.13.45 PM 300x224

मोबाइल में मिले कई संदिग्ध इंटरनेट सर्च

जांच के दौरान नाबालिग के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री भी खंगाली गई। इसमें अपराध करने के बाद बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव, मनोविज्ञान से जुड़े विषय, साइकॉलोजिकल थ्रिलर, साउंडप्रूफ कैमरा, डर का पैटर्न, मानसिक थकान, सेल्फ हार्म, लड़कियों से बातचीत जैसे कई विषयों पर सर्च पाए गए।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नक्सलियों ने किडनैप किया, सच्चाई जानकर खाना खिलाया,पैसे भी दिए:कमर में इंजरी ने क्रिकेटर बनने का सपना तोड़ा, 20 हजार किमी की पैदल यात्रा की

नक्सलियों ने किडनैप किया, सच्चाई जानकर खाना खिलाया,पैसे भी दिए:कमर में इंजरी ने क्रिकेटर बनने का सपना तोड़ा, 20 हजार किमी की पैदल यात्रा की

इजराइल बोला ईरान को घुटनों पर लाएंगे:ईरान ने कहा धमकियों का जवाब मैदान में देंगे, परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ तो होर्मुज बंद

इजराइल बोला- ईरान को घुटनों पर लाएंगे:ईरान ने कहा- धमकियों का जवाब मैदान में देंगे, परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ तो होर्मुज बंद

असम मंत्री का टिकट कटा, भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन की:केरल में भाजपा नेता के 'हिंदू विधायक' वाले बयान पर विवाद, चुनाव आयोग ने एक्शन लिया

असम- मंत्री का टिकट कटा, भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन की:केरल में भाजपा नेता के ‘हिंदू विधायक’ वाले बयान पर विवाद, चुनाव आयोग ने एक्शन लिया

गुजरात दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी:वडोदरा में आदिवासी अधिकार संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की नीतियों पर करेंगे चर्चा

गुजरात दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी:वडोदरा में आदिवासी अधिकार संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की नीतियों पर करेंगे चर्चा

युद्ध के बीच तेल गैस से ईरान की रिकॉर्ड कमाई:खर्ग टर्मिनल से सप्लाई जारी; खाड़ी देशों का प्रोडक्शन 70% तक गिरा

युद्ध के बीच तेल-गैस से ईरान की रिकॉर्ड कमाई:खर्ग टर्मिनल से सप्लाई जारी; खाड़ी देशों का प्रोडक्शन 70% तक गिरा

खबर हटके अजगर के खून से घटेगा मोटापा:पति ने बर्तन नहीं धोया, पत्नी ने पुलिस बुलाई; गर्लफ्रेंड को स्कूल ले जाने के लिए बस चोरी

खबर हटके-अजगर के खून से घटेगा मोटापा:पति ने बर्तन नहीं धोया, पत्नी ने पुलिस बुलाई; गर्लफ्रेंड को स्कूल ले जाने के लिए बस चोरी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });