क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

On: मार्च 18, 2026 11:31 पूर्वाह्न
Follow Us:
cg weather update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बारिश ओलावृष्टि के साथ कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
---Advertisement---

CG Weather Update: रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

Rajasthan Hailstorm 300x200

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी, इसके बाद फिर 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 18 और 19 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान माना एयरपोर्ट, रायपुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Hailstorm 300x169

सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय

मौसम में बदलाव के पीछे पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना चक्रवाती परिसंचरण और मध्य स्तर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को कारण बताया जा रहा है।

आज का पूर्वानुमान

आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), गरज-चमक, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। आने वाले दो दिनों तक भी ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

CG Weather Update

रायपुर का मौसम

रायपुर में आज आंशिक रूप से मेघमय आकाश रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और नारायणपुर जिलों में मध्यम गरज-चमक, तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खिताबी सूखा खत्म करना चाहेगा सनराइजर्स: युवा जोश पर निर्भर हैदराबाद, स्टार खिलाड़ियों की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

खिताबी सूखा खत्म करना चाहेगा सनराइजर्स: युवा जोश पर निर्भर हैदराबाद, स्टार खिलाड़ियों की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

csk: क्या सीएसके को संजू सैमसन को बनाना चाहिए कप्तान? उथप्पा ने दिया ये जवाब; हैदराबाद के लिए कही ये बात

CSK: क्या सीएसके को संजू सैमसन को बनाना चाहिए कप्तान? उथप्पा ने दिया ये जवाब; हैदराबाद के लिए कही ये बात

cji बोले ai ज्यूडीशियरी को मजबूत करने में मदद करे:डेटा रिकॉर्ड संभाले, पैटर्न पहचाने लेकिन फैसले सुनाने के काम में दखल न दे

CJI बोले- AI ज्यूडीशियरी को मजबूत करने में मदद करे:डेटा-रिकॉर्ड संभाले, पैटर्न पहचाने लेकिन फैसले सुनाने के काम में दखल न दे

धुरंधर 2 ने दुनिया भर में ₹500 करोड़ कमाए:तीसरे दिन ₹113 करोड़ की कमाई की, जवान बाहुबली 2 और दंगल को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 ने दुनिया भर में ₹500 करोड़ कमाए:तीसरे दिन ₹113 करोड़ की कमाई की, जवान-बाहुबली 2 और दंगल को पीछे छोड़ा

swot analysis: गत चैंपियन आरसीबी विराट अनुभव पर निर्भर, ऑलराउंडर हैं टीम की ताकत; हेजलवुड की चोट से बढ़ी चिंता

SWOT Analysis: गत चैंपियन आरसीबी विराट अनुभव पर निर्भर, ऑलराउंडर हैं टीम की ताकत; हेजलवुड की चोट से बढ़ी चिंता

ईद 2026 सेलिब्रेशन; सलमान ने फैंस को ग्रीट किया:सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान और हिना खान ने भी मनाया त्योहार, देखें तस्वीरें

ईद 2026 सेलिब्रेशन; सलमान ने फैंस को ग्रीट किया:सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान और हिना खान ने भी मनाया त्योहार, देखें तस्वीरें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });