असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी बुधवार को कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। पार्टी 20213 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि असम गण परिषद (एजीपी) 26 सीटों पर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 11 सीटों पर और भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को हमारी संसदीय बोर्ड की बैठक है। लिस्ट देर रात या अगली सुबह घोषित की जाएगी। इस बीच असम में कांग्रेस से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। केरल में AAP ने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की केरल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से सामिन सत्यदास और एर्नाकुलम से मोसेस हेनरी मोथा को टिकट दिया है। इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस और बीजेपी भी केरल में पहले कैंडिडेंट्स की लिस्ट जारी कर चुकी है। बंगाल में TMC ने 291 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। ममता ने 74 विधायकों (करीब एक तिहाई) के टिकट काट दिए हैं। 15 विधायकों की सीटें बदली गई हैं। ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सुवेंदु ने ममता को नंदीग्राम सीट पर हरा दिया था। पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में मौजूदा विधायक शौकत मोल्ला को कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट न दिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। TMC कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाए और नारेबाजी की। TMC कार्यतकर्ताओं ने टायर जलाए, नारेबाजी की… आगे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
असम में BJP 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी:केरल में AAP की दूसरी लिस्ट, इसमें 21 नाम; बंगाल में ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे
By worldprime
On: मार्च 18, 2026 6:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---





