फिल्म केडीः द डेविल के अश्लील गाने सरके चुनर तेरी सरके का मुद्दा संसद तक पहुंच गया है। संसद सत्र में एसपी के संसद आनंद भदोरिया ने सरके चुनरिया गाने की अश्लील लिरिक्स का मुद्दा उठाया था। इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘अध्यक्ष जी, जिस गाने के बारे में सांसद जी ने कहा है, उस गाने पर पहले ही बैन लग चुका है। मैं स्पष्ट तौर पर आपके माध्यम से पूरे सदन को कहना चाहूंगा कि हमें फ्रीडम ऑफ स्पीच पर भारत के संविधान निर्माताओं ने जो रीजनेबल रिस्ट्रिक्शन लगाए हैं, उसी के हिसाब से चलना चाहिए।’ आगे उन्होंने कहा, ‘आने वाले समय में डिजिटल के माध्यम से जिस तरह से तेजी से चीजें फैलती हैं, उसमें हमें समाज के प्रोटेक्शन खासकर बच्चों के प्रोटेक्शन, महिलाओं के प्रोटेक्शन और पिछड़े वर्ग के प्रोटेक्शन के लिए जो भी कड़े एक्शन लेने पड़ें, वो लेने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।’ विवाद पर फिल्म के डायरेक्टर ने दी है सफाई डायरेक्टर प्रेम जोगी का विवाद पर कहना है कि ये पूरा गाना बोतल पर बना है, जिसे पूरा सुने बिना ही लोग निष्कर्ष पर पहुंच गए। उनका ये भी कहना है कि अगर किसी की सोच गलत है तो वो गाने को गलत ही समझेगा। डायरेक्टर प्रेम के अलावा उनकी पत्नी रक्षिता ने भी विवाद पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ये गाना अश्लील है तो जब चोली के पीछे जैस?
संसद में उठा अश्लील गाने सरके चुनर का मुद्दा:IB मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव बोले- सरकार कड़े एक्शन लेने के लिए प्रतिबद्ध, डायरेक्टर बोले- गाना बोतल पर बना
By worldprime
On: मार्च 18, 2026 1:34 अपराह्न
---Advertisement---





