क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG 12th Paper Leak: 12वीं हिंदी पेपर लीक, एग्जाम से 10 घंटे पहले टेलीग्राम पर वायरल, 15 मिनट में 15 हजार से अधिक स्टूडेंट्स तक पहुंचा

On: मार्च 18, 2026 4:32 अपराह्न
Follow Us:
cg 12th paper leak: 12वीं हिंदी पेपर लीक, एग्जाम से 10 घंटे पहले टेलीग्राम पर वायरल, 15 मिनट में 15 हजार से अधिक स्टूडेंट्स तक पहुंचा
---Advertisement---

CG 12th Paper Leak: रायपुर में छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिंदी पेपर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। परीक्षा शुरू होने से करीब 10 घंटे पहले ही प्रश्नपत्र टेलीग्राम पर लीक हो गया था, जो महज 15 मिनट में 15 हजार से अधिक स्टूडेंट्स तक पहुंच गया। (छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर लीक)

जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च की रात करीब 11:10 बजे एक टेलीग्राम ग्रुप में “CG Board 2026 Hindi Real Question Paper” नाम से एक इमेज शेयर की गई। इस इमेज में दो पन्नों पर हाथ से लिखे 15 सवाल थे, जिन पर ‘सेट-B’ लिखा था।।

Img 20260314 Wa0001jpg 1773573497 300x225

10 घंटे पहले ही पेपर लीक (CG Board Paper Leak)

हैरानी की बात यह है कि 14 मार्च सुबह 9 बजे शुरू हुई परीक्षा के सेट-B में वही 15 सवाल उसी क्रम में पूछे गए, यहां तक कि वैकल्पिक प्रश्न भी पूरी तरह मेल खाते पाए गए। इससे स्पष्ट है कि पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो चुका था।

https://www.instagram.com/reel/DV8cvlhijYP/?igsh=eW95YjZiODdkbXFl

साइबर पुलिस करेगी पेपर लीक की जांच

लेकिन बोर्ड के अधिकारी- कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पेपर के दो दिन बाद, 16 मार्च को पूरे मामले की शिकायत बोर्ड के अधिकारियों ने सिविल और साइबर पुलिस थाने में की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन इससे पहले भास्कर ने पूरे मामले को अपने स्तर पर इंवेस्टिगेट किया।

Orig 1 1773602933 300x225

कहां और कैसे लीक हुआ पेपर ? समझिए …

रायपुर में इंजनियरिंग स्टूडेंट के मोबाइल पर आया मैसेज

12वीं पेपर लीक मामले में कई कड़ियां जोड़ने के बाद हमारा संपर्क रायपुर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से इंजनियरिंग कर रहे स्टूडेंट रजत साहू (बदला हुआ नाम) से हुआ। रजत धमतरी के रहने वाले हैं। रजत उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जिनके पास लीक हुआ पेपर सबसे पहले पहुंचा था। (CG Hindi Paper Leak)

रजत ने बताया उन्हें किसी ने एक टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा था। इसी टेलीग्राम ग्रुप पर 13 मार्च रात 11 बजे के आसपास लीक पेपर आया था। जोकि वो बारहवीं की पढ़ाई नहीं कर हैं, उन्होंने ज्यादा दिलस्पी इस बात में नहीं दिखाई कि ये मैसेज किसने भेजा और उन्हें ग्रुप में किसने जोड़ा।

2026 03 17t143440991 1773738303 300x225

लेकिन पेपर उन्होंने सेव कर लिया। इसके बाद अपनी एक फ्रेंड को कॉल किया, उससे पूछा- हिन्दी का पेपर हो गया? दूसरी तरफ से जवाब आया, कल तो है। रजत ने इसके बाद अपनी फ्रेंड को टेलीग्राम पर आया हुआ पेपर शेयर कर दिया। लेकिन रजत की बातों से हमें ये लगा कि वो कई बातें छुपा रहे हैं।

टेलीग्राम ग्रुप का नाम पूछने पर उन्होंने बताया कि याद नहीं। ग्रुप लिंक मांगा तो कहा- पेपर लीक का मामला आते ही उन्होंने सब कुछ हटा दिया है। खुद भी ग्रुप से लेफ्ट हो गए। पूछा- इस तरह से कोई दूसरा पेपर भी कभी आया था। रजत ने जवाब दिया- नहीं। जबकि हमें ये कंफर्म था कि रजत ने इसी तरह अंग्रेजी का पेपर भी शेयर किया है। हालांकि इसके बाद रजत से हमने ये कहते हुए बात समाप्त कर दी कि आगे कोई अपडेट मिले तो बताना।

Screenshot 2026 03 15 165042 1773573761 272x300

Screenshot 2026 03 15 165021 1773573750 217x300

Screenshot 2026 03 15 164945 1773573677 237x300

Screenshot 2026 03 15 165003 1773573690 230x300

 

रजत की फ्रेंड ने अपने फ्रेंड को भेजा पेपर

रजत से बात करने से पहले हम उसकी दोस्त सुनीता (बदला हुआ नाम) तक पहुंच चुके थे। सुनीता गरियाबंद की रहने वाली हैं। उन्होंने हमें बताया कि रजत ने उन्हें ये वायरल पेपर 13 मार्च की रात 11 बजकर 23 मिनट को भेजा था। कहा था कि इन सवालों को भी ध्यान से पढ़ लेना।

सुनीता ने हमें ये भी बताया कि कई टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल पेपर की तरह दूसरे पेपर्स भी आते थे। रजत ने इसी तरह का अंग्रेजी का पर्चा भी शेयर किया था। लेकिन बाकी दूसरे पर्चों से एग्जाम में चार-पांच सवाल ही फंसते, वो भी हर बार नहीं।

Just Breathe Inspirational Quote Phone Wallpaper 2 1773741428 169x300

जैसा लीक पेपर में था वैसा ही क्वेश्चन आया

सुनीता के मुताबिक, स्टडी ग्रुप में एग्जाम के पहले इस तरह के मॉडल क्वेश्चन पेपर भेजना आम बात हैं। हम इन्हें इम्पार्टेंट क्वेश्चन की तरह कंसीडर्ड करते हैं। इस उम्मीद से नहीं पढ़ते कि वो असल एग्जाम में पूछे जाने वाले प्रश्न होंगे। ऐसा होता भी नहीं।

Just Breathe Inspirational Quote Phone Wallpaper 1773739111 146x300

लेकिन उस रात लीक वायरल पेपर के सवाल अगले दिन के एग्जाम में पूछे गए सवालों की नकल थे। हम खुद हैरान थे कि सब कुछ वैसा ही कैसे पूछ लिया गया। सोशल मीडिया में अगले दिन पेपर लीक का मामला सामने आया। मैं बहुत डर गई, घर वालों को कुछ भी पता चलता तो वो बहुत चिल्लाते।

इसलिए मैंने सभी दूसरे ग्रुप और पेपर से जुड़े चैट तुरंत मोबाइल से हटा दिए। हालांकि सुनीता ने बताया कि उन्होंने ये पेपर अपने दोस्त शोभित से भी शेयर किया था।

CGBSE 12th Paper Leak: CGBSE 12वीं हिंदी पेपर लीक? पुलिस और साइबर सेल में FIR दर्ज

CG Budget Session 2026: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मामला, विपक्ष ने उठाए सवाल, मंत्री ने दिया ये जवाब..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });