Chaitra Navratri 2026: रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।. बस्तर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर, मां बम्लेश्वरी मंदिर, महामाया मंदिर और महामाया मंदिर सहित प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।. चैत्र नवरात्रि 2026 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। इसके अलावा 19 से 27 मार्च तक 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया है और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।. इस बार ज्योति कलश जलाने के लिए विदेशों और NRI श्रद्धालुओं ने भी एडवांस बुकिंग कराई है, जिससे मंदिरों में खास उत्साह देखा जा रहा है।. ज्योतिषाचार्य अमिताभ दुबे और मनोज शुक्ला के अनुसार, वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब कलश स्थापना अमावस्या तिथि में की जाएगी, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। 19 मार्च को शुक्ल और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस नवरात्रि का महत्व और बढ़ गया है। खास बात यह है कि प्रतिपदा तिथि का अभाव होने के बावजूद इस बार भी नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मनाई जाएगी।
Chaitra Navratri 2026: कल से चैत्र-नवरात्रि शुरू, डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का स्टॉपेज, ज्योति-कलश के लिए शुभ योग
By worldprime
On: मार्च 18, 2026 6:56 अपराह्न
---Advertisement---





