क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

फ्लाइट में 60% सीटों पर एडिशनल चार्ज खत्म:सरकार का आदेश- घरेलू उड़ानों में एक ही PNR वाले यात्रियों को एक साथ सीट देनी होंगी

On: मार्च 18, 2026 12:17 अपराह्न
Follow Us:
---Advertisement---

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने घरेलू हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए हैं। नए आदेश के मुताबिक एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देनी होंगी। ये निर्देश घरेलू फ्लाइट्स पर लागू होंगे। इसके अलावा एक ही PNR (बुकिंग रेफरेंस) पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ बिठाया जाएगा, बेहतर होगा कि उन्हें आस-पास की सीटों पर बिठाया जाए। मौजूदा नियमों में पैसेंजर्स के लिए 20% सीटें ही बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए बुक की जा सकती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए भुगतान करना पड़ता है। ये कदम इसलिए उठाए गए हैं क्योंकि एयरलाइंस सीट चुनने समेत कई सर्विसेस के लिए बहुता ज्यादा शुल्क वसूल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी एयरलाइंस सीटें चुनने पर 500 से 1200 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज करती हैं। एडिशनल चार्जेस को सवाल-जवाब में समझिए सवाल: क्या अब सीट चुनने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। जवाब: नहीं, अब फ्लाइट की कम से कम 60% सीटें फ्री होंगी, यानी आपको हर बार सीट के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे। सवाल: क्या परिवार या साथ यात्रा करने वाले लोग अलग-अलग बैठेंगे। जवाब: नहीं, अगर आपकी बुकिंग एक ही PNR पर है, तो आपको साथ या पास-पास सीट दी जाएगी। सवाल: क्या खेल का सामान या म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ले जाना आसान होगा। जवाब: हां, अब इसके लिए स्पष्ट और आसान नियम होंगे, जिससे आपको पहले से पता रहेगा क्या करना है। सवाल: क्या पालतू जानवर (pet) साथ ले जा सकते हैं। जवाब: हां, लेकिन नियम के साथ। एयरलाइंस को इसके लिए साफ पॉलिसी बतानी होगी, ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे। सवाल: अगर फ्लाइट लेट या कैंसिल हो जाए तो क्या मिलेगा। जवाब: आपको आपके अधिकार मिलेंगे, जैसे- रिफंड, दूसरी फ्लाइट या सुविधा, जो नियम में तय है। सवाल: मुझे अपने अधिकार कैसे पता चलेंगे? जवाब: अब आसानी से, एयरलाइंस को वेबसाइट, ऐप और एयरपोर्ट पर स्पष्ट जानकारी दिखानी होगी। केंद्रीय मंत्री बोले- भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट बन गया है। भारतीय एयरपोर्ट अब हर दिन 5 लाख से ज्यादा यात्रियों को संभाल रहे हैं। उड़ान योजना से भारत में हवाई यात्रा अब सिर्फ अमीर लोगों का अधिकार न रहकर, सभी के लिए सुलभ बन गई है। देश में हवाई यात्रा को और भी आसान बनाने के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं, जैसे उड़ान यात्री कैफे, जहां किफायती खाना मिलता है, फ्लाईब्रेरी में किताबें मुफ्त पढ़ने मिलती हैं और टर्मिनल पर फ्री वाई-फाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खिताबी सूखा खत्म करना चाहेगा सनराइजर्स: युवा जोश पर निर्भर हैदराबाद, स्टार खिलाड़ियों की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

खिताबी सूखा खत्म करना चाहेगा सनराइजर्स: युवा जोश पर निर्भर हैदराबाद, स्टार खिलाड़ियों की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

csk: क्या सीएसके को संजू सैमसन को बनाना चाहिए कप्तान? उथप्पा ने दिया ये जवाब; हैदराबाद के लिए कही ये बात

CSK: क्या सीएसके को संजू सैमसन को बनाना चाहिए कप्तान? उथप्पा ने दिया ये जवाब; हैदराबाद के लिए कही ये बात

cji बोले ai ज्यूडीशियरी को मजबूत करने में मदद करे:डेटा रिकॉर्ड संभाले, पैटर्न पहचाने लेकिन फैसले सुनाने के काम में दखल न दे

CJI बोले- AI ज्यूडीशियरी को मजबूत करने में मदद करे:डेटा-रिकॉर्ड संभाले, पैटर्न पहचाने लेकिन फैसले सुनाने के काम में दखल न दे

धुरंधर 2 ने दुनिया भर में ₹500 करोड़ कमाए:तीसरे दिन ₹113 करोड़ की कमाई की, जवान बाहुबली 2 और दंगल को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 ने दुनिया भर में ₹500 करोड़ कमाए:तीसरे दिन ₹113 करोड़ की कमाई की, जवान-बाहुबली 2 और दंगल को पीछे छोड़ा

swot analysis: गत चैंपियन आरसीबी विराट अनुभव पर निर्भर, ऑलराउंडर हैं टीम की ताकत; हेजलवुड की चोट से बढ़ी चिंता

SWOT Analysis: गत चैंपियन आरसीबी विराट अनुभव पर निर्भर, ऑलराउंडर हैं टीम की ताकत; हेजलवुड की चोट से बढ़ी चिंता

ईद 2026 सेलिब्रेशन; सलमान ने फैंस को ग्रीट किया:सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान और हिना खान ने भी मनाया त्योहार, देखें तस्वीरें

ईद 2026 सेलिब्रेशन; सलमान ने फैंस को ग्रीट किया:सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान और हिना खान ने भी मनाया त्योहार, देखें तस्वीरें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });