Korba Rape: कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने दर्द निवारक दवा खाने के बाद मृत नवजात को जन्म दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।. मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग को रविवार देर रात अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। पूरी रात दर्द से परेशान रहने के बाद सोमवार सुबह परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि वह गर्भवती थी।. नाबालिग ने डॉक्टरों को बताया कि उसने दो दिन पहले पेट दर्द के लिए दवा खाई थी, जिसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रसव कराया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। हालांकि समय पर इलाज मिलने से नाबालिग की जान बचा ली गई।. अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि गांव का ही सुरेश कुमार (19) ने प्रेम का झांसा देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Korba Rape: बॉयफ्रेंड ने बनाएं संबंध, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
By worldprime
On: मार्च 19, 2026 6:53 अपराह्न
---Advertisement---





