क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट बोला-वनतारा में किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ:करणार्थम विरम फाउंडेशन की याचिका खारिज; पिछले साल की SIT रिपोर्ट को सही ठहराया

On: मार्च 20, 2026 3:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
सुप्रीम कोर्ट बोला वनतारा में किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ:करणार्थम विरम फाउंडेशन की याचिका खारिज; पिछले साल की sit रिपोर्ट को सही ठहराया
---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है। वनतारा के खिलाफ ये याचिका करणार्थम विरम नाम की एक फाउंडेशन ने दायर की थी। याचिका में केंद्र सरकार, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और अन्य को निर्देश देने की मांग की गई थी। इसमें वनतारा पर जानवरों से संबंधित कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। कोर्ट ने पिछले साल इसी तरह की एक PIL खारिज कर दी थी। अदालत ने न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली अपनी विशेष जांच टीम (SIT) की वनतारा को दी गई क्लीन चिट को स्वीकार कर लिया था। फाउंडेशन की याचिका पर न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ ने SIT की रिपोर्ट को सही ठहराया। कोर्ट ने ये भी कहा… करणार्थम विरम फाउंडेशन की याचिका में 215 मांगे थीं… SIT ने 12 सितंबर 2025 को रिपोर्ट सौंपी थी 4 सदस्यीय SIT का नेतृत्व पूर्व जज जस्टिस जे. चेलमेश्वर ने किया था और टीम में जस्टिस राघवेंद्र चौहान (पूर्व चीफ जस्टिस, उत्तराखंड व तेलंगाना HC), पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले और कस्टम्स अधिकारी अनिश गुप्ता शामिल थे। SIT ने 12 सितंबर को रिपोर्ट सौंप दी थी। कोर्ट ने SIT की सराहना की और कहा कि समिति को मानदेय भी दिया जाए। SIT ने 5 पॉइंट्स पर जांच की हथिनी माधुरी की शिफ्टिंग के बाद विवाद हथिनी माधुरी 1992 से स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी संस्थान मठ में रह रही थी। 323 जुलाई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि हथिनी माधुरी को वनतारा में शिफ्ट किया जाए। यह आदेश PETA इंडिया की ओर से हथिनी की सेहत, गठिया और मानसिक तनाव को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद दिया गया था। इससे पहले दिसंबर 2024 में, बॉम्बे हाईकोर्ट ने हथिनी के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए उसे गुजरात के वनतारा पशु अभयारण्य में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। फिर 29 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने भी इस आदेश को बरकरार रखा था। यह मामला 2023 से चल रहा है। माधुरी को वनतारा शिफ्ट किए जाने पर कोल्हापुर में जुलाई के आखिरी हफ्ते में विरोध प्रदर्शन हुए। लोगों ने उसको वापस लाने के लिए हस्ताक्षर किए। धार्मिक परंपराओं और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। 14 अगस्त: कोर्ट ने याचिका में वनतारा को पक्षकार बनाने को कहा माधुरी को वापस लाने वाली याचिका पर पहली सुनवाई 14 अगस्त को हुई थी। इस दौरान जस्टिस पंकज मित्तल और पीबी वराले की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील सीआर जया सुकीन से कहा था कि वह वनतारा पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि उसे याचिका में पक्षकार के रूप में शामिल ही नहीं किया गया है। अदालत ने उन्हें वनतारा को पक्षकार बनाने और फिर मामले में लौटने को कहा, साथ ही मामले की सुनवाई की तारीख 25 अगस्त तय की। इससे पहले CJI बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ 11 अगस्त को हथिनी को वनतारा भेजने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई को सहमत हुई थी। नांदणी जैन मठ में पूजा कर माधुरी को विदाई दी गई थी। जैन मठ में 32 साल से रह रही थी कोल्हापुर के नांदणी गांव के जैन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी संस्थान मठ में माधुरी नाम की हथिनी को 1992 में लाया गया था। इस जैन मठ में 700 सालों से ये परंपरा है कि यहां हाथी पाला जाता है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। यहां माधुरी हथिनी को तब लाया गया था, जब वह सिर्फ 4 साल की थी। वह यहां 32 सालों से रह रही थी। ———– ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी के वनतारा को क्लीनचिट दी:कहा- जानवरों की खरीद-बिक्री कानूनी; जैन मठ से हथिनी की शिफ्टिंग पर विवाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 सितंबर को कहा, ‘जामनगर स्थित वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में जानवरों की खरीद-बिक्री नियमों के दायरे में हुई है।’ इस सेंटर को अंबानी परिवार का रिलायंस फाउंडेशन चलाता है। कोर्ट ने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेतन्याहू बोले ईरानी गैस फील्ड पर हमला हमने अकेले किया:इसमें अमेरिका शामिल नहीं था; ईरान बोला अमेरिकी f 35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया

नेतन्याहू बोले- ईरानी गैस फील्ड पर हमला हमने अकेले किया:इसमें अमेरिका शामिल नहीं था; ईरान बोला- अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया

आरजी कर रेप पीड़ित की मां को बीजेपी देगी टिकट:केरल कांग्रेस के 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी; पुडुचेरी सीएम चुनावों से पहले तीर्थयात्रा पर गए

आरजी-कर रेप पीड़ित की मां को बीजेपी देगी टिकट:केरल कांग्रेस के 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी; पुडुचेरी सीएम चुनावों से पहले तीर्थयात्रा पर गए

यूपी के मथुरा संभल में तेज आंधी, होर्डिंग पेड़ गिरे:उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी; राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी ओले गिरे

यूपी के मथुरा-संभल में तेज आंधी, होर्डिंग-पेड़ गिरे:उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी; राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी ओले गिरे

हरियाणवी एक्ट्रेस की कमर छूने का मामला पहुंचा महिला आयोग:अंजलि राघव ने कहा पवन सिंह की टीम ने बदनाम किया; सीता का रोल छिना

हरियाणवी एक्ट्रेस की कमर छूने का मामला पहुंचा महिला आयोग:अंजलि राघव ने कहा- पवन सिंह की टीम ने बदनाम किया; सीता का रोल छिना

बिश्नोई सभा के पोस्टर से कुलदीप का नाम फोटो गायब:पंचकूला में भजलाल की मूर्ती अनावरण कार्यक्रम का न्यौता नहीं; सैलजा को चीफ गेस्ट बुलाया

बिश्नोई सभा के पोस्टर से कुलदीप का नाम-फोटो गायब:पंचकूला में भजलाल की मूर्ती अनावरण कार्यक्रम का न्यौता नहीं; सैलजा को चीफ गेस्ट बुलाया

वक्त सबकुछ छीन सकता है…स्टेटस लिखकर सोए थे मनोज:इंदौर में फायर ब्रिगेड कर्मी ने काट दिया था प्रत्यक्षदर्शी का फोन, वीडियो आया सामने

वक्त सबकुछ छीन सकता है…स्टेटस लिखकर सोए थे मनोज:इंदौर में फायर ब्रिगेड कर्मी ने काट दिया था प्रत्यक्षदर्शी का फोन, वीडियो आया सामने

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });