क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बिश्नोई सभा के पोस्टर से कुलदीप का नाम-फोटो गायब:पंचकूला में भजलाल की मूर्ती अनावरण कार्यक्रम का न्यौता नहीं; सैलजा को चीफ गेस्ट बुलाया

On: मार्च 20, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
बिश्नोई सभा के पोस्टर से कुलदीप का नाम फोटो गायब:पंचकूला में भजलाल की मूर्ती अनावरण कार्यक्रम का न्यौता नहीं; सैलजा को चीफ गेस्ट बुलाया
---Advertisement---

हरियाणा में बिश्नोई सभा के पोस्टर से पूर्व मंत्री कुलदीप बिश्नोई का नाम गायब होने से एक बार बिश्नोई परिवार को झटका लगा है। पंचकूला के बिश्नोई मंदिर में स्थापना दिवस पर कुलदीप को निमंत्रण नहीं दिया गया है। साथ ही प्रोग्राम के पोस्टर से उनका फोटो तक गायब है। प्रोग्राम में पूर्व CM चौधरी भजनलाल की मूर्ती का भी अनावरण किया जाएगा। पहले इसकी अध्यक्षता खुद कुलदीप करने वाले थे, लेकिन सीएम नायब सैनी के प्रोग्राम में न आने के कारण यह कार्यक्रम रद्द हो गया था। अब 22 मार्च को होने वाले इस प्रोग्राम में कुमारी सैलजा को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया है। हालांकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अब उनके बड़े भाई विधायक चंद्रमोहन करते नजर आएंगे। इस पोस्टर को खुद पंचकूला बिश्नोई मंदिर की ओर से जारी किया गया है। पहले 3 जून 2025 को होना था प्रोग्राम इससे पहले ये प्रोग्राम 3 जून 2025 को पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की 14वीं पुण्यतिथि पर होना था, मगर अचानक सीएम सैनी का दौरा रद्द होने के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया। इस कार्यक्रम के लिए पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और बेटे पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई सहित पूरा परिवार तैयारी में लगा था। लोगों को निमंत्रण भी दिए जा चुके थे। कुलदीप ने खुद इसकी कमान संभाल रखी थी। अब पढ़िए…कुलदीप को कब-कब नजरअंदाज किया गया 5 जगह लग चुकी पूर्व CM की प्रतिमा बिश्नोई परिवार पंचकूला के बिश्नोई मंदिर में भजनलाल की प्रतिमा स्थापित करके और मुख्यमंत्री से उद्घाटन करवाकर पूरे हरियाणा में मैसेज देने का प्रयास कर रहा था। मगर सीएम का दौरा रद्द होने के बाद कुलदीप को भी बिश्नोई सभा ने नजरअंदाज कर दिया। अब पंचकूला में पूर्व सीएम भजनलाल की छठीं प्रतिमा का अनावरण होगा। इससे पहले आदमपुर, राजस्थान के मुक्ति धाम मुकाम, जांभा, बिश्नोई मंदिर हिसार और गुरुग्राम स्मृति सदन में उनकी प्रतिमाएं लगाई जा चुकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेंसेक्स 850 अंक चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 250 अंकों की तेजी; आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स 850 अंक चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 250 अंकों की तेजी; आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

क्या इंग्लैंड क्रिकेट को झेलना पड़ेगा बड़ा झटका?: ड्यूक बॉल की कमी से बढ़ीं मुश्किलें, शिपिंग पर पड़ा बड़ा असर

क्या इंग्लैंड क्रिकेट को झेलना पड़ेगा बड़ा झटका? : ड्यूक बॉल की कमी से बढ़ीं मुश्किलें, शिपिंग पर पड़ा बड़ा असर

सोना ₹7 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती हुई:क्रूड 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल डीजल महंगा हो सकता है, hdfc बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर 5% टूटा

सोना ₹7 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती हुई:क्रूड 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर 5% टूटा

ipl 2026: 'सैमसन की कमी कभी पूरी नहीं होगी', बोले कप्तान रियान; कोच संगकारा ने राजस्थान की नई रणनीति पर की बात

IPL 2026: ‘सैमसन की कमी कभी पूरी नहीं होगी’, बोले कप्तान रियान; कोच संगकारा ने राजस्थान की नई रणनीति पर की बात

psl में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस::bcb बोला सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएंगे प्लेयर्स; सुरक्षा कारणों से फैसला

पीएसएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंसः बीसीबी बोला-सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएंगे प्लेयर्स; सुरक्षा कारणों से फैसला

इंदौर में डिजिटल लॉक ने ली 8 लोगों की जान:एक्सपर्ट बोले हर स्मार्ट लॉक खतरनाक नहीं; जानिए, कैसे करें सुरक्षित ताले का चुनाव

इंदौर में डिजिटल लॉक ने ली 8 लोगों की जान:एक्सपर्ट बोले- हर स्मार्ट लॉक खतरनाक नहीं; जानिए, कैसे करें सुरक्षित ताले का चुनाव

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });