रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया। इससे पहले 2023 में आई ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में 47 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 144 करोड़ रुपए पहुंच गई। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। आम तौर पर 40-50% सीटें एडवांस बुक होती हैं। ऐसे में अनुमान है कि गुरुवार से रविवार तक फिल्म का बिजनेस 500 करोड़ रुपए के पार जा सकता है। फिल्म 3 घंटे 49 मिनट लंबी है ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है, जो इसे 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बनाती है। इससे पहले 2003 में आई जेपी दत्ता की ‘एलओसी कारगिल’ 4 घंटे 15 मिनट के साथ सबसे लंबी फिल्म है। फिल्म का इंटरनेशनल वर्जन 3 घंटे 55 मिनट का है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह ब
धुरंधर 2 ने तोड़ा शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड:पहले दिन ₹97 करोड़ कमाए, पेड प्रीव्यू सहित कुल कलेक्शन ₹144 करोड़ पहुंचा
By worldprime
On: मार्च 20, 2026 10:35 पूर्वाह्न
---Advertisement---






