Balod Bee Attack: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। जंगल में महुआ बीनने गए दंपति पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें पति की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के गोटूलमुड़ा गांव की है।. मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय चम्पूलाल गोयल अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ जंगल में महुआ बीन रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि किसी तरह सुमित्रा ने अपनी जान बचाई, लेकिन चम्पूलाल गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Balod Bee Attack: महुआ बीनने गए दंपति पर मधुमक्खियों का हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर
By worldprime
On: मार्च 20, 2026 4:50 अपराह्न
---Advertisement---






