क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

एअर इंडिया ने दिल्ली से कनाडा गलत फ्लाइट भेजी:7 घंटे बाद चीन के एयरस्पेस से लौटी; बोइंग के ER मॉडल की इजाजत थी, LR भेजा

On: मार्च 20, 2026 5:45 अपराह्न
Follow Us:
एअर इंडिया ने दिल्ली से कनाडा गलत फ्लाइट भेजी:7 घंटे बाद चीन के एयरस्पेस से लौटी; बोइंग के er मॉडल की इजाजत थी, lr भेजा
---Advertisement---

भारतीय एयरलाइंस कंपनी एअर इंडिया की एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है, जिसके कारण दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही फ्लाइट AI-185 को उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दरअसल, एअर इंडिया ने गुरुवार को यात्रियों को गलती से बोइंग 777-300 ER की जगह बोइंग 777-123 LR फ्लाइट में भेज दिया था। एविएशन नियमों के तहत अलग-अलग देशों में अलग-अलग विमान मॉडल के लिए इजाजत होती है। कनाडा ने एअर इंडिया को सिर्फ B777-300 ER के लिए मंजूरी दी है, न कि LR वर्जन के लिए। गलती का पता तब चला जब विमान करीब 4 घंटे उड़ान भरकर चीन के कुनमिंग एयरस्पेस में पहुंच चुका था। इसके बाद तुरंत विमान ने यू-टर्न लिया और दिल्ली में वापस आकर लैंडिंग की। फ्लाइट ने गुरुवार सुबह 11:34 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी और शाम 7:19 बजे वापस दिल्ली लैंड किया। विमान में दिल्ली से कनाडा जाने वाले 300 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। घटना की जानकारी शुक्रवार को सामने आई है। हर घंटे 9 टन फ्यूल खर्च, करीब ₹013 लाख नुकसान का अनुमान एअर इंडिया ने इस घटना को ऑपरेशनल इश्यू बताया और कहा कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। यात्रियों को होटल की सुविधा दी गई और उन्हें अगली सुबह यानी 20 मार्च को दूसरी फ्लाइट से वैंकूवर के लिए रवाना किया गया। सूत्रों के मुताबिक, इस गलती को गंभीरता से लिया गया है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, एक बोइंग 777 विमान हर घंटे करीब 8-218 टन फ्यूल खर्च करता है, ऐसे में यह गलती एयरलाइन के लिए काफी महंगी साबित हुई है। बोइंग 8 जैसे बड़े विमान के लिए, 21300 टन (215,215 किलोग्राम) जेट ईंधन की कीमत मौजूदा दरों के आधार पर लगभग ₹212 लाख से ₹1993 लाख के बीच हो सकती है। ऐसे में 2199 घंटे हवा में रहने के दौरान एअर इंडिया फ्लाइट में करीब 21 लाख रुपए का फ्यूल खर्च हुआ। कल ही न्यूयॉर्क-मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट मदीना डायवर्ट हुई इधर एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही फ्लाइट AI-2300 को गुरुवार दोपहर सऊदी अरब के मदीना में डायवर्ट करना पड़ा। कॉकपिट में कार्गो सेक्शन में आग लगने का अलर्ट मिलने के बाद एहतियातन यह फैसला लिया गया। एयरलाइन के मुताबिक, बोइंग 777 विमान ने मदीना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। हालांकि, लैंडिंग के बाद की जांच में यह अलर्ट गलत निकला और किसी तरह की आग नहीं पाई गई। जांच पूरी होने के बाद विमान को दोबारा ऑपरेशन के लिए क्लियर कर दिया गया। यह फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हो गई। एअर इंडिया ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। 13 फरवरी- DGCA ने एअर इंडिया पर ₹1 करोड़ जुर्माना लगाया भारत के नागरिक उड्डयन नियामक (DGCA) ने 13 फरवरी को बताया था कि उसने एअर इंडिया पर 1.10 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई एक एयरबस विमान को बिना ‘एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट’ (विमानल उड़ाए जाने योग्य है या फिटनेस सर्टिफिकेट) के 13 बार उड़ाए जाने के कारण की गई। DGCA ने कहा कि इस चूक से देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन पर जनता का भरोसा और कम हुआ है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार मामला 26 नवंबर 2025 का है, जब एअर इंडिया ने खुद DGCA को इस चूक की जानकारी दी थी। पूरी खबर पढ़ें… ———————————— एयरलाइंस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान पहिया निकला:नोज गियर टूटा; थाइलैंड में हार्ड लैंडिंग, 133 लोग सवार थे थाईलैंड में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 18 मार्च की दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। फ्लाइट हैदराबाद से फुकेट जा रही थी। थाई अखबार द नेशन के मुताबिक घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा, हालांकि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। पूरी खबर पढ़ें… एअर इंडिया-इंडिगो के बाद अकासा की भी टिकटें महंगी: घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ₹1300 तक फ्यूल सरचार्ज लगेगा एअर इंडिया-इंडिगो के बाद अकासा एयर की फ्लाइट्स टिकट भी महंगी हो गई हैं। एयरलाइन कंपनी ने 15 मार्च से सभी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है। अकासा एयर ने कहा कि 15 मार्च को रात 12:01 बजे के बाद बुक किए जाने वाले टिकटों पर 199 रुपए से लेकर 1,300 रुपए तक का एडिशनल सरचार्ज वसूला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चुनाव के विज्ञापनों के लिए पार्टियों को सर्टिफिकेट लेना होगा:चुनाव आयोग का निर्देश बिना इजाजत इलेक्ट्रोनिक या सोशल मीडिया पर एड जारी नहीं होंगे

चुनाव के विज्ञापनों के लिए पार्टियों को सर्टिफिकेट लेना होगा:चुनाव आयोग का निर्देश- बिना इजाजत इलेक्ट्रोनिक या सोशल मीडिया पर एड जारी नहीं होंगे

लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत चीन ट्रेड:2019 में बंद हुआ था; जून सितंबर के बीच होती है ट्रेडिंग, रुपए युआन में होगा व्यापार

लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन ट्रेड:2019 में बंद हुआ था; जून-सितंबर के बीच होती है ट्रेडिंग, रुपए-युआन में होगा व्यापार

cg ration: छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, आदेश जारी

CG Ration: छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, आदेश जारी

सुप्रीम कोर्ट बोला पत्नी नौकरानी नहीं, लाइफ पार्टनर है:खाना नहीं बनाती तो क्रूरता नहीं, पति भी बराबर की जिम्मेदारी निभाए

सुप्रीम कोर्ट बोला- पत्नी नौकरानी नहीं, लाइफ पार्टनर है:खाना नहीं बनाती तो क्रूरता नहीं, पति भी बराबर की जिम्मेदारी निभाए

cg weather update: बलरामपुर में आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि, 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी; 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CG Weather Update: बलरामपुर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी; 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

cg budget session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, धर्मांतरण विरोधी कानून पारित

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, धर्मांतरण विरोधी कानून पारित

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });