Raipur Murder: राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भरेंगाभाटा से नवागांव मार्ग पर मिट्टी में दबा एक अज्ञात शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। (रायपुर में मिट्टी में दबा मिला शव). स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि शव को जमीन के अंदर दबाया गया था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। (अभनपुर मिट्टी में दबा मिला शव). फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, तहसीलदार की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला जाएगा, जिसके बाद ही मृतक के लिंग और पहचान की पुष्टि हो पाएगी। घटनास्थल पर अभनपुर थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। (Abhanpur Murder)
Raipur Murder: रायपुर में मिट्टी में दबा मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका
By worldprime
On: मार्च 21, 2026 1:43 अपराह्न
---Advertisement---




