फिलिस्तीनी बच्ची हिंद रजब की कहानी पर आधारित ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म द वॉइस ऑफ हिंद रजब की भारत में रिलीज फिलहाल रुकी हुई है। फिल्म को अब तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना ने दावा किया कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पास भेजा गया था। बोर्ड को इसमें कोई आपत्तिजनक कंटेंट नहीं मिला, लेकिन इसे संवेदनशील माना गया। फिल्म की स्क्रीनिंग फरवरी के आखिरी हफ्ते में हुई थी। नंदवाना के मुताबिक, फिल्म में न हिंसा है, न अश्लील सीन और न ही कोई राजनीतिक संवाद है। इसके बावजूद भारत-इजराइल संबंधों को ध्यान में रखते हुए इसे मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आमतौर पर फिल्मों में बदलाव के लिए कट्स सुझाए जाते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। रिवाइजिंग कमेटी को भेजी गई फिल्म फिल्म को अब रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया है। मनोज नंदवाना ने कहा कि कमेटी कब बनेगी, इसकी जानकारी नहीं है और तब तक फिल्म पुरानी हो सकती है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सर्टिफिकेट न मिलने पर कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा है। फिल्म फिलिस्तीनी बच्ची हिंद रजब पर आधारित ट्यूनीशियाई फिल्ममेकर काउथर बेन हानिया की इस फिल्म में हिंद रजब की सच्ची कहानी दिखाई गई है। जनवरी 2024 में गाजा सिटी से भागते समय उसकी कार पर हमला हुआ था।
‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ की भारत में रिलीज रुकी:ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला, भारत-इजराइल संबंधों के कारण मंजूरी पेंडिंग
By worldprime
On: मार्च 21, 2026 3:06 अपराह्न
---Advertisement---





