CG Lightning Death: जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज जारी है और डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। (जशपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत). जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सनऊ राम (51) के रूप में हुई है, जो चार दिन पहले ही मजदूरी के लिए जशपुर आया था। (Jashpur lightning strike death). बताया जा रहा है कि सनऊ राम अपने परिवार के साथ तरुण के ईंट भट्ठे में काम करता था और वहीं बने अस्थायी मकान में रह रहा था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा का निवासी था। (Duldula lightning strike death). घटना के दौरान पास में मौजूद रेखा (25) भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
CG Lightning Death: जशपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत, महिला घायल
By worldprime
On: मार्च 21, 2026 6:02 अपराह्न
---Advertisement---




