रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपए की कमाई की और पेड प्रीव्यू सहित तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपए हो गया। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली और तीसरे दिन कमाई के मामले में जवान, बाहुबली 2 और दंगल जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने अब तक विदेशों में लगभग 96.50 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसके चलते दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। भारत में तीन दिन का नेट कलेक्शन: पेड प्रीव्यू शो (बुधवार): 43 करोड़ रुपए गुरुवार: 102.55 करोड़ रुपए शुक्रवार: 80.72 करोड़ रुपए शनिवार: 113 करोड़ रुपए कुल: 339.27 करोड़ रुपए तीसरे दिन हिंदी वर्जन ने रिकॉर्ड कमाई की तीसरे दिन 20,917 शोज में फिल्म की 81.6% ऑक्यूपेंसी रही। हिंदी वर्जन ने 105 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 5 करोड़ और तमिल में 2.95 करोड़ का कलेक्शन हुआ। धुरंधर 2 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आदित्य धर की फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 339.27 करोड़ रुपए कमाए, जिसमें से हिंदी वर्जन ने 105 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. अगर तुलना करें तो इसके पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने तीसरे दिन सिर्फ 51.60 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 ने भले ही तीसरे दिन 142
धुरंधर 2 ने दुनिया भर में ₹500 करोड़ कमाए:तीसरे दिन ₹113 करोड़ की कमाई की, जवान-बाहुबली 2 और दंगल को पीछे छोड़ा
By worldprime
On: मार्च 22, 2026 10:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---





