क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राउत बोले- मोदी जी अब झोला उठाओ और चले जाओ:आप देश चलाने के काबिल नहीं; रुपया गिर रहा, पीएम इलेक्शन कैंपेन में बिजी

On: मार्च 22, 2026 1:57 अपराह्न
Follow Us:
राउत बोले मोदी जी अब झोला उठाओ और चले जाओ:आप देश चलाने के काबिल नहीं; रुपया गिर रहा, पीएम इलेक्शन कैंपेन में बिजी
---Advertisement---

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी अब देश का नेतृत्व करने में काबिल नहीं हैं। रुपया लगातार गिर रहा है, जंग आज है, लेकिन कल तो जंग नहीं हुई थी। रुपया ठीक उसी समय नीचे गिरना शुरू हुआ जब PM मोदी प्रधानमंत्री बने। PM अभी भी इलेक्शन कैंपेन में बिजी हैं और उन्हें रुपये की कोई परवाह नहीं है। मेरे पास उनसे कहने के लिए बस एक ही बात है कि ‘मोदी जी, अब झोला उठाओ और चले जाओ।’ दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना MP ने कहा, अब रुपये के हालात देखिए। बस सेंचुरी लगना बाकी है। अबकी बार, 220 के पार। बताइए मोदी जी कहां हैं? वे पश्चिम बंगाल में हैं, ममता बनर्जी को हराने के लिए प्रेसिडेंट रूल की तैयारी कर रहे हैं। मोदी जी और शाह जी पश्चिम बंगाल में ‘खेला’ करने की कोशिश कर रहे हैं, और रुपये की वैल्यू गिर रही है। मोदी जी कह रहे थे कि जब रुपये की वैल्यू गिरती है, तो देश की इज्जत गिरती है। अब क्या गिर रहा है? एक दिन पहले राहुल ने कहा था- यह आने वाली महंगाई का संकेत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने X पोस्ट में लिखा, ‘रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 24000 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।’ उन्होंने लिखा कि सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, MSMEs को सबसे ज्यादा चोट लगेगी, रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे। राहुल बोले थे- शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा राहुल ने लिखा किविदेशी संस्थागत निवेशक (FII) का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा। यानी हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है। उन्होंने लिखा है कि सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कह रही है, सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है। 20 मार्च- प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े सरकारी तेल कंपनियों ने स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ाईं। एमपी के भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब ₹117 पहुंची है। हालांकि सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं किया गया। भारत पेट्रोलियम यानी BPCL प्रीमियम पेट्रोल को स्पीड नाम से बेचता है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी HPCL इसे पावर और इंडियन ऑइल यानी IOCL XP95 के नाम से इसे बेचता है। ये सामान्य पेट्रोल के मुकाबले करीब 10-203 रुपए महंगा होता है। इंडियन ऑयल ने अपने इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत में भी 25% की बढ़ोतरी की गई। इसके दाम ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़कर अब ₹109.59 प्रति लीटर हो गए। औद्योगिक डीजल के खरीदारों में रेलवे, रोडवेज बसें, बड़ी फैक्ट्रियां, अस्पताल और बड़े मॉल शामिल हैं। तेल कंपनियां ये डीजल टैंकरों के जरिए सीधे इन संस्थानों के निजी स्टोरेज टैंकों में भेजती हैं। रुपया 93.53 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर 20 मार्च को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 64 पैसे कमजोर होकर 93.53 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंचा। बाजार के जानकारों का कहना था कि दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से घरेलू करेंसी पर है। ……………… यह खबर भी पढ़ें… लोकलसर्किल्स का दावा- 20% लोग सिलेंडर ब्लैक में खरीद रहे: ₹4,000 तक ज्यादा देना पड़ रहा, 68% घरों में समय पर नहीं पहुंच रही गैस रसोई गैस की कमी के कारण देश में सिलेंडर की कालाबाजारी बढ़ गई है। गैस की कमी और डिलीवरी में देरी की वजह से देश के करीब 20% परिवारों को ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों को एक घरेलू सिलेंडर के 4000 रुपए तक देने पड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नई वेबसीरीज:करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में दिखेंगे ‘हीरामंडी’ के नवाब ताजदार

नई वेबसीरीज:करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में दिखेंगे ‘हीरामंडी’ के नवाब ताजदार

मोदी की पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल बैठक:शाह नड्डा, पुरी समेत सीनियर लीडर मौजूद; गैस तेल और ऊर्जा की स्थिति पर चर्चा

मोदी की पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल बैठक:शाह-नड्डा, पुरी समेत सीनियर लीडर मौजूद; गैस-तेल और ऊर्जा की स्थिति पर चर्चा

‘डकैत’ में दिखेगी एंग्री लव स्टोरी:अदिवि शेष ने कहा इंडियन सोल और अमेरिकन टेक्नीक का मेल है ये फिल्म

‘डकैत’ में दिखेगी एंग्री लव स्टोरी:अदिवि शेष ने कहा- इंडियन सोल और अमेरिकन टेक्नीक का मेल है ये फिल्म

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रन से हराया:चौथे टी 20 में एस्टरहुइजन की फिफ्टी, कूट्जी ने 3 विकेट लिए; सीरीज 2 2 से बराबर

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रन से हराया: चौथे टी20 में एस्टरहुइजन की फिफ्टी, कूट्जी ने 3 विकेट लिए; सीरीज 2-2 से बराबर

कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्डफ्लाइट वाली खबर को नकारा:rcb से ऐसी कोई डिमांड नहीं की; इंस्टाग्राम पर हंसने वाली इमोजी लगाई

कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्ड फ्लाइट वाली खबर को खारिज किया: आरसीबी से ऐसी कोई डिमांड नहीं की; इंस्टाग्राम पर हंसने वाली इमोजी लगाई

सोनम वांगचुक 6 महीने बाद लेह पहुंचे:हजारों लोगों ने स्वागत किया, बोले किसी से कड़वाहट नहीं; nsa में जोधपुर जेल में कैद थे

सोनम वांगचुक 6 महीने बाद लेह पहुंचे:हजारों लोगों ने स्वागत किया, बोले- किसी से कड़वाहट नहीं; NSA में जोधपुर जेल में कैद थे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });