असम सरकार में मंत्री भाजपा नेता नंदिता गार्लोसा पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुईं। भाजपा ने हाफलोंग सीट से गार्लोसा का टिकट काटकर नई उम्मीदवार रुपाली लांगथासा को दिया था। इससे गार्लोसा नाराज चल रही थीं। कांग्रेस आज उन्हें हाफलोंग सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। उधर केरल में BJP के राज्य वाइस प्रेसिडेंट और गुरुवयूर सीट से कैंडिडेट बी गोपालकृष्णन के खिलाफ विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। दरअसल तीन दिन पहले गोपालकृष्णन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह कहते हैं कि गुरुवायूर ने पिछले 50 सालों में किसी हिंदू विधायक को नहीं चुना है। चुनाव आयोग ने इस बयान को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) का उल्लंघन माना है। यह सांप्रदायिक भावनाओं के आधार पर वोट मांगने और चुनाव प्रचार के लिए मंदिर, मस्जिद या चर्च जैसे धार्मिक स्थानों का इस्तेमाल करने पर रोक लगाता है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद, वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है और गुरुवयूर मंदिर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। देश के 5 राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
असम- मंत्री का टिकट कटा, भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन की:केरल में भाजपा नेता के ‘हिंदू विधायक’ वाले बयान पर विवाद, चुनाव आयोग ने एक्शन लिया
By worldprime
On: मार्च 23, 2026 6:44 पूर्वाह्न
---Advertisement---





