क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इजराइल बोला- ईरान को घुटनों पर लाएंगे:ईरान ने कहा- धमकियों का जवाब मैदान में देंगे, परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ तो होर्मुज बंद

On: मार्च 23, 2026 6:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
इजराइल बोला ईरान को घुटनों पर लाएंगे:ईरान ने कहा धमकियों का जवाब मैदान में देंगे, परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ तो होर्मुज बंद
---Advertisement---

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 24वां दिन हैं। अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा है कि उनका देश तब तक मिलिट्री ऑपरेशन जारी रखेगा, जब तक ईरान को घुटनों पर नहीं ला दिया जाता। उन्होंने साफ कहा कि इजराइल अब ऐसे देश के साथ नहीं रह सकता, जो लगातार उसे खत्म करने की बात करता है और मिसाइल हमले कर रहा है। दूसरी तरफ ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि किसी भी हमले का जवाब मैदान में दिया जाएगा। अगर ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया, तो वह होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ेगा। रिपोर्ट- ईरान से सीजफायर पर बात करना चाहते हैं ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टीम ईरान के साथ सीजफायर पर बात करना चाहती है। इस काम में ट्रम्प के सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ भी लगे हुए हैं। यह जानकारी एक्सियोस न्यूज ने दी है। हालांकि ईरान ने बातचीत के लिए शर्त रखी है कि पहले जंग रोकी जाए और उसे हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। ईरान का यह भी कहना है कि भविष्य में उस पर फिर से हमला नहीं होगा, इसकी पक्की गारंटी मिले। दूसरी तरफ, ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि वे अभी ईरान की सभी शर्तें मानने के लिए तैयार नहीं हैं, खासकर मुआवजे की मांग को। अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत फिलहाल नहीं हो रही है। लेकिन मिस्र, कतर और ब्रिटेन जैसे देश मध्यस्थ का रोल निभा रहे हैं। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना मिसाइल प्रोग्राम कुछ समय के लिए बंद करे, यूरेनियम एनरिचमेंट रोक दे और अपने परमाणु ठिकानों को भी बंद करे। इसके अलावा, ईरान हिजबुल्लाह और हमास को पैसे देना भी बंद करे। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ipl 2026 video: यूपी के 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर के ये शॉट्स देखे क्या? धोनी भी रह गए हैरान, इस तरह की तारीफ

IPL 2026 Video: यूपी के 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर के ये शॉट्स देखे क्या? धोनी भी रह गए हैरान, इस तरह की तारीफ

लोकसभा में आज कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश होगा:तेल गैस संकट को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार; अनुदान मांगें गिलोटिन मैथड से पारित

लोकसभा में आज कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश होगा:तेल-गैस संकट को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार; अनुदान मांगें गिलोटिन मैथड से पारित

जब सैमसन ने किया मुरलीधरन का सामना!: धोनी रहे विकेटकीपर; चेपॉक में दिखा रोमांचक मुकाबला, फैंस ने उठाया लुत्फ

जब सैमसन ने किया मुरलीधरन का सामना! : धोनी रहे विकेटकीपर; चेपॉक में दिखा रोमांचक मुकाबला, फैंस ने उठाया लुत्फ

सेंसेक्स में 1400 अंक की गिरावट:73,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 450 अंक टूटा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 1400 अंक की गिरावट:73,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 450 अंक टूटा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

नेमार का वर्ल्ड कप खेलने का सपना लगभग खत्म:ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन के साथ विवाद गहराया; अनसेलोटी से भी नहीं मिले, फिटनेस पर भी सवाल

नेमार का वर्ल्ड कप खेलने का सपना लगभग खत्म: ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन के साथ विवाद गहराया; अनसेलोटी से भी नहीं मिले, फिटनेस पर भी सवाल

'60 साल तक खेल...!': रिटायरमेंट के सवाल पर धोनी के इस जवाब से चौंक जाएंगे, चेपॉक में हंस पड़े सीएसके के फैंस

’60 साल तक खेल…! ‘: रिटायरमेंट के सवाल पर धोनी के इस जवाब से चौंक जाएंगे, चेपॉक में हंस पड़े सीएसके के फैंस

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });