राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का 9वां चरण 1 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। ये इंटरव्यू 17 अप्रैल तक चलेंगे। फिलहाल, 8वें चरण के इंटरव्यू चल रहे हैं।इंटरव्यू का पहला चरण 1 दिसंबर से शुरू हुआ था। भर्ती कुल 1096 पदों के लिए है, जिनके लिए 2461 उम्मीदवार इंटरव्यू देने के लिए चुने गए हैं। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन भरा हुआ विस्तृत आवेदन पत्र (एप्लीकेशन फॉर्म) दो कॉपी में, साथ ही अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी भी साथ लानी होंगी। इसके अलावा, एक हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) भी साथ लाना अनिवार्य है। RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन जारी किया था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 2 फरवरी 2025 को प्रारंभिक परीक्षा (प्री-एग्जाम) हुई, जिसमें 3 लाख 75 हजार 657 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 20 फरवरी को परिणाम जारी हुआ और 21 हजार 539 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (मेंस एग्जाम) के लिए चयनित हुए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। 8 अक्टूबर 2025 को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 2461 उम्मीदवार साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए चयनित हुए थे। पहले 733 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी, जिनमें राज्य से?
राजस्थान में RAS इंटरव्यू का 9वां चरण 1 अप्रैल से:2461 उम्मीदवार करेंगे फेस, RPSC ने 1096 पदों पर निकाली थी वैकेंसी
By worldprime
On: मार्च 23, 2026 8:20 पूर्वाह्न
---Advertisement---





