Raipur News: रायपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां निर्माणाधीन पानी की टंकी में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। (रायपुर पानी टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम). खेलते हुए टंकी में गिरा मासूम बच्चा (रायपुर वॉटर टैंक में मौत). जानकारी के अनुसार, अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को बच्चे की मां काम पर गई हुई थी, जबकि मासूम अपनी दादी के साथ घर में खेल रहा था। इसी दौरान इराज साहू (उम्र लगभग डेढ़ साल) खेलते-खेलते निर्माणाधीन टंकी के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। (रायपुर पानी टंकी में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत). कुछ देर बाद टंकी में मिला बच्चा. जब काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मासूम पानी से भरी टंकी में डूबा मिला, जिसके बाद उसे तुरंत बाहर निकाला गया। परिजन बच्चे को तुरंत मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।. पुलिस जांच में लापरवाही की आशंका. घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही के चलते होना सामने आया।
Raipur News: रायपुर में निर्माणाधीन पानी टंकी में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत
By worldprime
On: मार्च 23, 2026 12:28 अपराह्न
---Advertisement---






