क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

शाह बोले- रंधावा सुसाइड जांच CBI को दे दूंगा:पंजाब के 4 सांसदों ने लिखा लेटर; मोबाइल लेने आए DCP को लौटाया, खुदकुशी का VIDEO सामने आया

On: मार्च 23, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
शाह बोले रंधावा सुसाइड जांच cbi को दे दूंगा:पंजाब के 4 सांसदों ने लिखा लेटर; मोबाइल लेने आए dcp को लौटाया, खुदकुशी का video सामने आया
---Advertisement---

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा (23) का तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। आज DCP रविंदर पाल सिंह टीम के साथ मृतक के परिजन से DM का मोबाइल फोन लेने गए। कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। हालांकि, परिजन ने अधिकारी को बिना मोबाइल दिए लौटा दिया और कहा कि पहले आरोपी को पकड़ो। अब इस मामले की जांच CBI को सौंपी जा सकती है। सोमवार को कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह CBI को जांच दे देंगे। शाह ने लोकसभा में कहा- यह पंजाब राज्य का मामला है। पंजाब के सारे सांसदों से मेरा निवेदन है कि मुझे लिखकर दे दें, मैं केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा। इसके बाद कांग्रेस के 25.50 में से 123 सांसदों ने अमित शाह को लेटर भेज दिया। लेटर पर जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी के साइन हैं। लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह और फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया के साइन नहीं हैं। पंजाब की बात करें तो 212 में से कांग्रेस के 22 सांसदों के अलावा 24 AAP, 2 निर्दलीय और एक अकाली दल का सांसद है। कांग्रेस और अकाली दल रंधावा परिवार के समर्थन में है। सांसद अमृतपाल असम जेल में हैं, जबकि सरबजीत सिंह का इस मामले में अभी कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले पहली बार रंधावा के सुसाइड करते हुए का CCTV फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं। इस दौरान वह कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हुए अचानक रुकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर, अब मैं नहीं बचूंगा। इस मामले में अब रंधावा के परिवार ने खुलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी ने अमृतसर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करो वर्ना वह 2 बेटियों व एक बेटे को लेकर सड़क पर बैठ जाएंगी। इस दौरान मां भाग कौर जोर-जोर से रोती दिखाई दीं। उन्होंने कहा- मंत्री मेरा मेरा पुत्त खा गया (मंत्री ने मेरे बेटे को मार दिया)। रंधावा की बेटी सीरत कौर ने कहा- मैंने अब तक पापा की बॉडी नहीं देखी। कोई आम आदमी होता तो कब का अरेस्ट हो जाता। क्या मंत्री के लिए अलग कानून है। वहीं रंधावा के इटली में रहने वाले छोटे भाई रणबीर सिंह 23 मार्च को अमृतसर पहुंचेंगे। वहीं मंत्री भुल्लर के इस्तीफे पर भी सस्पेंस बन गया है। CM ने इस्तीफा लेने और भुल्लर ने इस्तीफा देने की बात कही थी। मगर, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने दावा किया कि भुल्लर का इस्तीफा अभी तक गवर्नर के पास नहीं पहुंचा है। वहीं भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि गवर्नर के पास 2 दिन बाद इस्तीफा पहुंचा है। हालांकि अभी तक इस्तीफे की कॉपी सामने नहीं आई है। रंधावा ने 21 मार्च की सुबह सुसाइड किया था। इसके बाद CM भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। देर रात मंत्री भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग पर केस दर्ज कर लिया। रंधावा के सुसाइड से जुड़े 4 PHOTOS… 1. घर के बाहर बैचेनी में टहलते दिखे 21 मार्च की सुबह 5.47 बजे की इस फोटो में DM गगनदीप रंधावा बैचेनी में टहलते हुए दिख रहे हैं। 2. बाहर की तरफ झांकते रहे टहलते हुए रंधावा बाहर भी देखते रहे कि कहीं कोई आ तो नहीं रहा या फिर उन्हें देख तो नहीं रहा। 3. मुंह में सल्फास डाल पानी पिया 5.50 बजे जब उनके घर के बाहर सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही थम गई तो रंधावा ने मुंह में सल्फास डाली और पानी पी लिया। 4. जहर खाने के बाद VIDEO बनाया जहर खाने के बाद रंधावा ने 12 सेकेंड का वीडियो बनाया। जिसमें कहा कि मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर उन्होंने जहर खाया। रंधावा सुसाइड केस–सवालों में घिरे MD-DC से सीधी बात:डीसी बोले- DM मुझसे मिले थे, एमडी का जवाब- मैंने खुद बात की थी; FIR में 2 और आरोपी कौन? सुसाइड केस में फंसे भुल्लर का AAP में दबदबा:4 साल में कभी ट्रांसपोर्ट मंत्रालय नहीं बदला; ऑफिस में सिर्फ केजरीवाल संग फोटो, CM भगवंत मान गायब मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित:26 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 5-5 स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; डीसी चौथी जीत की तलाश में

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वाराणसी पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह: एयरपोर्ट पर लेने पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज, कल बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिपोर्ट-अमेरिकी एयरक्राफ्ट गिरने पर भड़क गए थे ट्रम्प:घंटों चिल्लाते रहे, अधिकारियों ने वॉर रूम ब्रीफिंग्स से बाहर रखा; व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट खारिज की

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिपोर्ट-अमेरिकी एयरक्राफ्ट गिरने पर भड़क गए थे ट्रम्प:घंटों चिल्लाते रहे, अधिकारियों ने वॉर रूम ब्रीफिंग्स से बाहर रखा; व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट खारिज की

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल में 630 करोड़पति कैंडिडेट, 23% पर क्रिमिनल केस:53% उम्मीदवार ग्रेजुएट भी नहीं, सिर्फ 13% महिलाओं को टिकट; 192 पर महिलाओं के खिलाफ केस

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });