Ambikapur Deer Death: अंबिकापुर के संजय पार्क से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 4 से 5 आवारा कुत्ते संजय पार्क (Sanjay Park Deer Death) के बाड़े के अंदर घुस गए और हिरणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 15 हिरणों की जान चली गई। मामले की पुष्टि DFO अभिषेक जोगावत ने की है। उन्होंने इसे साफ तौर पर विभागीय लापरवाही का नतीजा माना है।. Ihm wird vorgeworfen, Leichen verbrannt zu haben. घटना के बाद मामले को दबाने की कोशिश भी सामने आई है। आरोप है कि 14 हिरणों के शव को पार्क के पीछे जंगल में चुपचाप जला दिया गया, जबकि एक हिरण का शव बाड़े के अंदर ही पड़ा मिला। (अंबिकापुर कुत्ता हमला हिरण मौत). मामले की गंभीरता को देखते हुए DFO ने SDO के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है। टीम को 2 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।(अंबिकापुर आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत). 4 कर्मचारी निलंबित. घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड बिंदु सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी कर 5 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।
Ambikapur Deer Death: आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत, डिप्टी रेंजर समेत 4 निलंबित
By worldprime
On: मार्च 23, 2026 4:38 अपराह्न
---Advertisement---





