Mungeli Car Fire: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बारात से लौट रही Mahindra XUV700 कार में अचानक भीषण आग लग गई। गाड़ी में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास की है।. जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के खाती गांव से बारात मोहतरा आई थी, जहां बीती रात शादी समारोह संपन्न हुआ। सुबह विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 7 लोग XUV700 कार से वापस लौट रहे थे।. इसी दौरान रास्ते में ड्राइवर को गाड़ी से धुआं निकलता दिखाई दिया। उसने तुरंत वाहन रोका और बाहर निकलकर देखा तो आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते कार के अंदर धुआं भर गया, जिससे कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया। स्थिति को भांपते हुए सभी लोग आनन-फानन में गाड़ी से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में कार धूं-धूं कर जलने लगी और पूरी तरह खाक हो गई।. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Mungeli Car Fire: कार में भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों…
By worldprime
On: मार्च 23, 2026 4:56 अपराह्न
---Advertisement---





