रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तमिलनाडु में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग उठी है, जिसके बाद मामला मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गया है। चुनावी माहौल के बीच इस फिल्म की रिलीज को लेकर आपत्ति जताई गई है। Daily Thanthi की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवोकेट शीला ने मद्रास हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग करते हुए फिल्म पर बैन लगाने की अपील की। याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म की कहानी और विषय राजनीतिक प्रकृति के हैं, ऐसे में चुनाव से ठीक पहले इसका प्रदर्शन आचार संहिता का उल्लंघन कर सकता है। हालांकि कोर्ट ने इस मौखिक अपील पर तुरंत रोक लगाने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को औपचारिक याचिका दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले में अगला फैसला याचिका दाखिल होने के बाद ही लिया जाएगा। तमिलनाडु में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में किसी भी राजनीतिक या संवेदनशील कंटेंट वाली फिल्म को लेकर प्रशासन और अदालत दोनों सतर्क नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज टाइमिंग पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले से ही कई विवादों में घिरी हुई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके कंटेंट को लेकर विरोध हो चुका है। कुछ नेताओं और संगठनों ने इसे प्रोपेगेंडा तक बताया है, जबकि कई दर्शकों ने भी फिल्म की राजनीतिक ?
तमिलनाडु में ‘धुरंधर 2’ पर बैन की मांग:मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा मामला, विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग उठी
By worldprime
On: मार्च 23, 2026 6:14 अपराह्न
---Advertisement---





