क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा, VIDEO:4 की मौत, मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया, रातभर चलेगा रेस्क्यू

On: मार्च 23, 2026 2:45 अपराह्न
Follow Us:
प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा, video:4 की मौत, मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया, रातभर चलेगा रेस्क्यू
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 23 से अधिक मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई है। मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। अब तक 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। बिल्डिंग ढहने का वीडियो सामने आया है। प्रशासन 9 जेसीबी और पोकलेन मशीन से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। अफसरों का मानना है कि रेस्क्यू पूरी रात चलेगा। यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, पहले अमोनिया गैस स्टोरेज टैंक में विस्फोट हुआ। इससे आरसीसी पिलर स्ट्रक्चर ढह गया। फिर बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। रिसाव से अमोनिया गैस करीब 1 किलोमीटर तक फैल गई थी। अब रिसाव कंट्रोल कर लिया गया है। घटना को लेकर लोग गुस्से में हैं। पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। हादसे की तस्वीरें देखिए- कोल्ड स्टोरेज 27 साल पुराना आदर्श कोल्ड स्टोरेज नाम से यह बिल्डिंग फाफामऊ इलाके में थी। इसके मालिक सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद हैं। हादसे के बाद से अंसार घर से लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उनके 2 भतीजे समेत 4 को हिरासत में लिया है। 27 साल पुराने इस कोल्ड स्टोरेज में तीन बिल्डिंग हैं। करीब 10 हजार स्क्वायर फीट की एक बिल्डिंग ढही है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। कुछ मजदूर खाना खा रहे थे, कुछ आराम कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। पीएम मोदी और सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। घटना पर दुख जाहिर किया है। घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; डीसी चौथी जीत की तलाश में

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिपोर्ट-अमेरिकी एयरक्राफ्ट गिरने पर भड़क गए थे ट्रम्प:घंटों चिल्लाते रहे, अधिकारियों ने वॉर रूम ब्रीफिंग्स से बाहर रखा; व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट खारिज की

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिपोर्ट-अमेरिकी एयरक्राफ्ट गिरने पर भड़क गए थे ट्रम्प:घंटों चिल्लाते रहे, अधिकारियों ने वॉर रूम ब्रीफिंग्स से बाहर रखा; व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट खारिज की

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल में 630 करोड़पति कैंडिडेट, 23% पर क्रिमिनल केस:53% उम्मीदवार ग्रेजुएट भी नहीं, सिर्फ 13% महिलाओं को टिकट; 192 पर महिलाओं के खिलाफ केस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सिरी अब आईफोन के डायनामिक आइलैंड में आएगा:एपल के WWDC में इसे पेश किया जाएगा, 8 जून से शुरू होगा यह इवेंट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश देशमुख भावुक हुए:पिता को याद कर उनकी आंखें नम हुईं, पति को इमोशनल देख जेनेलिया की भी आंखें भर आईं

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });