Raipur Fire Video: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र के ग्राम हसदा नंबर 2 में बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक किसान के ब्यारा में आग लगा दी। इस घटना में ट्रैक्टर और पैराकुटी मशीन समेत करीब 16 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई। (रायपुर किसान के ब्यारा में आग). जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान नारद साहू ने अपने ब्यारा में खेती-किसानी के उपकरण और मशीनें रखी थीं। देर रात अज्ञात उपद्रवियों ने वहां रखे पैरे में आग लगा दी, जो देखते ही देखते भयानक रूप ले गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़े ट्रैक्टर और पैराकुटी मशीन को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पूरा सामान धूं-धूं कर जलने लगा, जिससे भारी नुकसान हुआ। (अभनपुर किसान के ब्यारा में आग). घटना के बाद पीड़ित किसान की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।. Kawardha Fire: राइस मिल में भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड, देखें VIDEO. देखें वीडियो-. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-24-at-11.56.55-AM-1.mp4
Raipur Fire Video: रायपुर में किसान के ब्यारा में लगाई आग, ट्रैक्टर और पैराकुटी मशीन जलकर खाक, VIDEO…
By worldprime
On: मार्च 24, 2026 4:44 अपराह्न
---Advertisement---






