क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

देश की ब्लड बैंकों की अब डिजिटल निगरानी:ई-रक्तकोष पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, सख्ती स्टॉक और उपलब्धता में अंतर तो एक्शन होगा

On: मार्च 25, 2026 9:02 पूर्वाह्न
Follow Us:
देश की ब्लड बैंकों की अब डिजिटल निगरानी:ई रक्तकोष पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, सख्ती स्टॉक और उपलब्धता में अंतर तो एक्शन होगा
---Advertisement---

देशभर के ब्लड बैंकों पर अब सरकार की ‘डिजिटल’ नजर रहेगी। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने सभी लाइसेंस प्राप्त ब्लड सेंटर्स के लिए ‘ई-रक्तकोष’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद देशभर में खून की उपलब्धता का एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम तैयार करना और कालाबाजारी रोकना है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि ‘ई-रक्तकोष’ को सीधे निरीक्षण (इंस्पेक्शन) प्रक्रिया का हिस्सा बना दिया गया है। यानी जांच के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर पोर्टल पर दर्ज डेटा और वास्तविक स्टॉक का मिलान करेंगे। डेटा में हेराफेरी मिलने पर पहली बार सख्त कार्रवाई होगी। राज्यों की लाइसेंसिंग अथॉरिटी को 30 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। डोनर्स का रिकॉर्ड भी अब ‘आभा आईडी’ या आधार से जोड़ा जा सकेगा, जिससे पूरी सप्लाई चेन पारदर्शी होगी। तब सिर्फ सलाह थी, नियम नहीं… 2022 में निर्देश ‘एडवाइजरी’ थे, जिसे मानना जरूरी नहीं था। दंड का प्रावधान न होने से मनमानी बढ़ी। पोर्टल के डेटा को नियमित जांच (इंस्पेक्शन) का हिस्सा नहीं बनाया, जवाबदेही तय नहीं हुई। राज्यों की लाइसेंसिंग अथॉरिटी निष्क्रिय रहीं और छोटे केंद्रों के पास डिजिटल ट्रेनिंग का अभाव था। इस बार नियम बदला, कार्रवाई का डर… पोर्टल से जुड़ना विकल्प नहीं, अब अनिवार्य हो गया। अनुपालन न होने पर लाइसेंस पर गाज गिरेगी। ब्लड स्टॉक पर देशभर में एक क्लिक पर नजर संभव होगी। मेडिकल इमरजेंसी में मरीज भटकेंगे नहीं। जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। ……………….. यह खबर भी पढ़ें… सेहतनामा- शरीर के लिए कितना और क्यों जरूरी है हीमोग्लोबिन: दुनिया के हर चौथे शख्स में खून की कमी, महिलाओं और बच्चों को ज्यादा खतरा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पूरी दुनिया में एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। 6 महीने से 5 साल के लगभग 40% बच्चे, 37% गर्भवती महिलाएं और 15 से 49 वर्ष की 30% महिलाएं एनीमिया से प्रभावित हैं। इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के मुताबिक, पूरी दुनिया में लगभग 200 करोड़ लोग एनीमिया से प्रभावित हैं। इसका मतलब है दुनिया की लगभग एक चौथाई आबादी एनीमिया से जूझ रही है। यह आंकड़ा डायबिटीज के रोगियों से भी कहीं ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशिया कप वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट:भारतीय तीरंदाजों ने जीते 2 ब्रोंज मेडल;मेंस रिकर्व और विमेंस कंपाउंड टीम फाइनल में पहुंची; कजाकिस्तान से होगा मुकाबला

एशिया कप वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट: भारतीय तीरंदाजों ने जीते 2 कांस्य पदक; पुरुष रिकर्व और महिला कंपाउंड टीम फाइनल में पहुंची; कजाकिस्तान से होगा मुकाबला ा

cg bird flu: छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की आशंका, 5000 से ज्यादा मुर्गियों की मौत; ये इलाका क्वारंटाइन घोषित

CG Bird Flu: छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की आशंका, 5000 से ज्यादा मुर्गियों की मौत; ये इलाका क्वारंटाइन घोषित

ambikapur tower video: पसंद की लड़की से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, देखें हाई वोल्टेज ड्रामा..

Ambikapur Tower Video: पसंद की लड़की से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, देखें हाई वोल्टेज ड्रामा..

होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाना ट्रम्प के लिए क्यों मुश्किल:संकरे रास्ते का फायदा उठा रहा ईरान, अमेरिकी वॉरशिप भी यहां सुरक्षित नहीं

होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाना ट्रम्प के लिए क्यों मुश्किल:संकरे रास्ते का फायदा उठा रहा ईरान, अमेरिकी वॉरशिप भी यहां सुरक्षित नहीं

भावनगर में वकील और डिस्ट्रिक्ट जज के बीच बहस:विजय जुलूस में शोर सुनकर जज पहुंचे, वकील ने कहा आप जाकर अपनी कुर्सी संभालिए

भावनगर में वकील और डिस्ट्रिक्ट जज के बीच बहस:विजय जुलूस में शोर सुनकर जज पहुंचे, वकील ने कहा- आप जाकर अपनी कुर्सी संभालिए

mahasamund murder: प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या, सामने आया चौकाने वाला राज

Mahasamund Murder: प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या, सामने आया चौकाने वाला राज

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });