क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रेप केस में वांटेड पंजाब के AAP विधायक गिरफ्तार:MP में छिपे थे पठानमाजरा, हरियाणा में पुलिस कस्टडी से फरार हुए थे

On: मार्च 25, 2026 8:48 पूर्वाह्न
Follow Us:
रेप केस में वांटेड पंजाब के aap विधायक गिरफ्तार:mp में छिपे थे पठानमाजरा, हरियाणा में पुलिस कस्टडी से फरार हुए थे
---Advertisement---

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजारा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप हैं। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया था। हरियाणा के करनाल में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन वह कस्टडी से फरार होकर ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे। उसके बाद पुलिस ने उन्हें भगौड़ा करार दिया। वह ऑस्ट्रेलिया से बार-बार लाइव होकर सरकार के खिलाफ बोलते रहे। मंगलवार देर रात जब उन्हें मध्य प्रदेश में ग्वालियर के पास शिवपुरी जिले में देखा गया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यौन शोषण मामले में पठानमाजरा के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई थी। इसकी सुनवाई 23 मार्च को तय है। इसी के लिए वह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर दिल्ली आ रहे थे। पठानमाजरा के लिए पहले ही लुक आउट नोटिस जारी था, जिसकी वजह से वह पकड़े गए। SSP बोले- लंबे ऑपरेशन के बाद कामयाबी मिली पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया है कि आरोपी को काफी समय से अरेस्ट करने की कोशिश जारी थी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इन्हें और इनके 23 साथियों को काबू किया है। दो दिन के लंबे ऑपरेशन के बाद कामयाबी मिली है। SSP ने बताया- इन्हें हम पटियाला ले आए हैं। अब कानून के मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी। आज इन्हें अदालत में पेश करेंगे। स्कॉर्पियो कार में 23 साथियों के साथ वह सफर कर रहे थे। हमारी 5 से 6 टीमें इन्हें काबू करने में जुटी थीं। पिछले साल महिला ने केस दर्ज कराया 1 सितंबर 2025 को पंजाब के पटियाला के सिविल लाइंस थाने में IPC की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी) और 33 (आपराधिक धमकी) के तहत पठानमाजरा के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। एक महिला ने आरोप लगाया था कि 2013-2014 से लेकर 2024 तक (विशेष रूप से 12 फरवरी 2014 से 12 जून 2024 तक) पठानमाजरा ने शादी का झांसा देकर, खुद को तलाकशुदा बताकर संबंध बनाए और रेप किया। उसने बताया कि 2021 में लुधियाना के एक गुरुद्वारे में उनकी शादी भी हुई थी, लेकिन पठानमाजरा पहले से शादीशुदा थे। इसके बाद 2 सितंबर को हरियाणा के करनाल में पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया, लेकिन पुलिस हिरासत से फायरिंग और पथराव की आड़ में वह फरार हो गए थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इसके बाद यह मामला अदालत पहुंचा था। अदालत में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। फिर दिसंबर 2025 में पटियाला कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद खबर आई कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं और वहां से इंटरव्यू भी दिए। तब कोर्ट ने लुकआउट नोटिस जारी किया। 3 दिन में दूसरा विधायक अरेस्ट 3 दिन में AAP का यह दूसरा विधायक पुलिस ने अरेस्ट किया है। इससे पहले पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री व विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिदगढ़ से काबू किया था। हालांकि, उस समय उन्होंने कहा था कि उन्होंने सरेंडर किया है। पंजाब में 3 साल के अंदर ये मंत्री-विधायक गिरफ्तार हुए ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… AAP विधायक की सरकारी कोठी खाली कराने पहुंची पुलिस:पटियाला कोर्ट से भगोड़ा करार हुए; पठानमाजरा बोले- केजरीवाल से भी कपूरथला हाउस खाली कराओ पंजाब पुलिस ने पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से सरकारी कोठी खाली कराई जा रही है। पठानमाजरा को MLA के तौर पर पटियाला में सरकारी कोठी अलॉट की गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 78,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 24,350 पर है, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘देश के लिए खेलने से बढ़कर कुछ नहीं’: राशिद खान ने ठुकराई भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता, बताई दिलचस्प कहानी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया:मोदी बोले- TMC को वोट से सजा दो, बंगाल में आज जेपी नड्डा और नितिन नवीन की सभा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया:मोदी बोले- TMC को वोट से सजा दो, बंगाल में आज जेपी नड्डा और नितिन नवीन की सभा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:ED ने कोलकाता पुलिस के DC के घर पर छापा मारा, वसूली सिंडिकेट से मिले होने का आरोप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:ED ने कोलकाता पुलिस के DC के घर पर छापा मारा, वसूली सिंडिकेट से मिले होने का आरोप

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });