रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 56.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 919 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने सबसे तेज 900 करोड़ रुपए कमाने के मामले में ‘पुष्पा 2’ की बराबरी कर ली है। दोनों फिल्मों ने 6 दिनों में यह आंकड़ा पार किया। हालांकि कुल कमाई के मामले में ‘पुष्पा 2’ आगे है, जिसने 6 दिनों में 951.32 करोड़ रुपए कमाए थे। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि ग्रॉस कलेक्शन टिकट से हुई कुल कमाई होती है, जबकि नेट कलेक्शन टैक्स के बाद बची कमाई होती है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 231.57 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 919.00 करोड़ रुपए पहुंच गया है। भारत में 6 दिनों का नेट कलेक्शन पहला हफ्ता पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़ (गुरुवार): ₹102.55 करोड़ (शुक्रवार): ₹80.72 करोड़ (शनिवार): ₹113.00 करोड़ (रविवार): ₹114.85 करोड़ दूसरा हफ्ता (सोमवार): ₹65.00 करोड़ (मंगलवार): ₹56.55 करोड़ कुल (6 दिन): ₹575.67 करोड़ फिल्म एनिमल को पीछे छोड़ा छठे दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 52.00 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3.10 करोड़ रुपए, तमिल में 1.10 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 20 लाख रुपए और मलयालम में 15 ला
धुरंधर 2 का 6 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹919 करोड़:सबसे तेज ₹900 करोड़ कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी की
By worldprime
On: मार्च 25, 2026 9:32 पूर्वाह्न
---Advertisement---





