क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कांग्रेस को नोटिस- अकबर रोड-रायसीना हिल के आवास खाली करें:28 मार्च तक का वक्त; दावा- एस्टेट डिपार्टमेंट के खिलाफ कोर्ट जाएगी पार्टी

On: मार्च 25, 2026 10:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
कांग्रेस को नोटिस अकबर रोड रायसीना हिल के आवास खाली करें:28 मार्च तक का वक्त; दावा एस्टेट डिपार्टमेंट के खिलाफ कोर्ट जाएगी पार्टी
---Advertisement---

एस्टेट डिपार्टमेंट ने कांग्रेस पार्टी को 24 अकबर रोड पर अलॉट किया गया अपना ऑफिस 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने कांग्रेस सूत्रों क के हवाले से कहा है कि दफ्तर खाली करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। 5 रायसीना रोड स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यालय के लिए भी एक और नोटिस जारी किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि कांग्रेस सरकार के इस रवैए के खिलाफ कोर्ट में अपील करेगी। 2025 में बदला कांग्रेस का पता, इंदिरा भवन नया दफ्तर बर्मा हाउस बना कांग्रेस का लकी चार्म 70 के दशक में कांग्रेस का ऑफिस डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर था। इसका एड्रेस 53, रायसीना रोड था। इसके ठीक सामने 6, रायसीना रोड पर अटल बिहारी वाजपेयी रहा करते थे। 1978 में कांग्रेस में टूट के बाद ऑफिस पार्टी सांसद जी वेंकटस्वामी को अलॉट बंगले 24, अकबर रोड में शिफ्ट किया गया था। तब से अब तक यह कांग्रेस मुख्यालय का पता रहा। 24, अकबर रोड कभी इंडियन एयरफोर्स के चीफ का घर हुआ करता था। इसके अलावा यह इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की पॉलिटिकल सर्विलांस विंग का ऑफिस भी रहा। इसे बर्मा हाउस भी कहा जाता था। बंगले को यह नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू ने दिया था। दरअसल, इसी बंगले में म्यांमार की भारत में राजदूत डॉ. खिन काई रहती थीं। वे म्यांमार की आयरन लेडी कही जाने वाली आंग सान सू की, की मां थीं और करीब 15 साल तक आंग के साथ इस बंगले में रही थीं। इंदिरा ने जब 24, अकबर रोड को कांग्रेस मुख्यालय के तौर पर चुना था, तब पार्टी काफी मुश्किलों से जूझ रही थी। लेकिन यह ऑफिस कांग्रेस और इंदिरा दोनों के लिए काफी लकी साबित हुआ। 1980 के मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटी। यह ऑफिस चार प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह का गवाह रहा। सुप्रीम कोर्ट ने दफ्तर बदलने का निर्देश दिया था सुप्रीम कोर्ट ने लुटियंस जोन में भीड़-भाड़ की वजह से सभी पार्टियों को अपना दफ्तर बदलने का निर्देश दिया था। इसके बाद सबसे पहले भाजपा ने 2018 में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर अपना ऑफिस बनाया। कांग्रेस ने भी अपना नया ठिकाना भाजपा के पड़ोस में ढूंढा। नए ऑफिस ‘इंदिरा भवन’ में शिफ्ट होने के बाद भी कांग्रेस अपना पुराना ऑफिस खाली नहीं किया था। यहां बड़े नेताओं का उठना-बैठना जारी है। केंद्र सरकार ने 2015 में कांग्रेस को दिए गए चार बंगलों का आवंटन रद्द किया था। इसमें 24, अकबर रोड भी शामिल था। इसके अलावा 26 अकबर रोड (कांग्रेस सेवा दल ऑफिस), 5-रायसीना रोड (यूथ कांग्रेस ऑफिस) और C-II/109 चाणक्यपुरी (सोनिया गांधी के सहयोगी विन्सेंट जॉर्ज को आवंटित) का आवंटन भी रद्द कर दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाना ट्रम्प के लिए क्यों मुश्किल:संकरे रास्ते का फायदा उठा रहा ईरान, अमेरिकी वॉरशिप भी यहां सुरक्षित नहीं

होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाना ट्रम्प के लिए क्यों मुश्किल:संकरे रास्ते का फायदा उठा रहा ईरान, अमेरिकी वॉरशिप भी यहां सुरक्षित नहीं

भावनगर में वकील और डिस्ट्रिक्ट जज के बीच बहस:विजय जुलूस में शोर सुनकर जज पहुंचे, वकील ने कहा आप जाकर अपनी कुर्सी संभालिए

भावनगर में वकील और डिस्ट्रिक्ट जज के बीच बहस:विजय जुलूस में शोर सुनकर जज पहुंचे, वकील ने कहा- आप जाकर अपनी कुर्सी संभालिए

कुमार सानू के साथ ai फोटो पर भड़कीं कुनिका सदानंद:कहा शर्म करो, ये आदमी शादीशुदा है, मानहानि केस की दी धमकी

कुमार सानू के साथ AI फोटो पर भड़कीं कुनिका सदानंद:कहा-शर्म करो, ये आदमी शादीशुदा है, मानहानि केस की दी धमकी

कुमार सानू के साथ ai फोटो पर भड़कीं कुनिका सदानंद:कहा शर्म करो, ये आदमी शादीशुदा है, मानहानि केस की दी धमकी

कुमार सानू के साथ AI फोटो पर भड़कीं कुनिका सदानंद:कहा-शर्म करो, ये आदमी शादीशुदा है, मानहानि केस की दी धमकी

सुप्रीम कोर्ट बोला पब्लिक इवेंट्स में वंदेमातरम अनिवार्य नहीं:कहा जब इसके लिए सजा होने लगेगी, तब विचार करेंगे; याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट बोला- पब्लिक इवेंट्स में वंदेमातरम अनिवार्य नहीं:कहा- जब इसके लिए सजा होने लगेगी, तब विचार करेंगे; याचिका खारिज

मरीज वर्चुअल, इलाज रियल; डॉक्टर्स को बारीकियां सिखा रहे ‘पुतले’:नब्ज चलेगी, खून बहेगा, दवा देने में गलती हुई तो सुधारने की नसीहत भी

मरीज वर्चुअल, इलाज रियल; डॉक्टर्स को बारीकियां सिखा रहे ‘पुतले’:नब्ज चलेगी, खून बहेगा, दवा देने में गलती हुई तो सुधारने की नसीहत भी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });